सिवनी की गुड़िया की हालत नाजुक

humanity-cross-its-limit-10-yrs-old-girl-raped-in-ghaziabadभागलपुर। नागपुर में भर्ती सिवनी की गुड़िया की हालत और भी गंभीर हो गई है। बुधवार को नागपुर के साथ मुंबई के डॉक्टरों ने भी इलाज किया, लेकिन अब उसके शरीर पर दवाओं का असर नहीं हो रहा है।

इस बीच, सिवनी की गुड़िया के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार मुहम्मद फिरोज को बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार के भागलपुर जिले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरसी मालवीय की अदालत में पेश किया गया। मध्य प्रदेश पुलिस के आवेदन पर अदालत ने फिरोज को तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेने का आदेश दिया। आरोपी को पुलिस अपने साथ लेकर मध्य प्रदेश रवाना हो गई है।

बुधवार सुबह करीब सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच फिरोज को न्यायालय लाया गया था। फिरोज को देखने के लिए भीड़ लग गई थी। लोग उसके चेहरे से नकाब हटाने की मांग कर रहे थे। भीड़ से आवाज सुनाई दे रही थी कि दरिंदे को मौत की सजा मिले। इस दौरान भीड़ से उसपर चप्पल-जूते भी फेंके।

गौरतलब है कि मंगलवार देर शाम बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद मस्जिद के समीप मोहल्ले के लोगों ने फिरोज को उस समय दबोच लिया था जब वह अपनी खाला के घर घुसने की कोशिश कर रहा था। लोगों की सूचना पर पहुंची बबरगंज एवं मोजाहिदपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

फिरोज पर आरोप है कि वह 17 अप्रैल को मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर गांव में पड़ोस में रहने वाली एक पांच वर्षीय बच्ची को बहलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ रेप किया। बच्ची सुबह बेहोशी की हालत में खेत में पाई गई थी।

उल्लेखनीय है कि इस घटना के सामने आने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर लोगों ने गुस्से का इजहार किया था। जिसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस की एक टीम आरोपी को गिरफ्तार करने बिहार आई थी। अब फिरोज पर मध्य प्रदेश की अदालत में मामला चलेगा।

error: Content is protected !!