राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में छा गई वसुन्धरा

Photo News Goa 003पणजी/गोवा। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के पहले दिन राजस्थान भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे छाई रही। गोवा पहुंचने पर उनका डाम्बोलिम हवाई अड्डे पर गोवा भाजपा और प्रवासी राजस्थानियों ने ढोल नंगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद श्रीमती राजे कार्यक्रम स्थल पहुंची। जहां गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली और श्रीमती राजे के बीच लम्बी चर्चा हुई। इसके बाद स्व. माथानी सालढाना सभागृह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में श्रीमती राजे ने भाग लिया। उसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और मुम्बई भाजपा के अध्यक्ष राज के पुरोहित के साथ श्रीमती राजे की अलग-अलग लम्बी चर्चा हुई। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राजे के अलावा भाजपा के प्रदेश प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र यादव, भाजपा विधायक दल के सचेतक राजेन्द्र राठौड, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी भी शामिल हुए।
गोवा में लगे वसुन्धरा के आकर्षक होर्डिंग्स
राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ गोवा के डाम्बोलिम हवाई अड्डे से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पूरे रास्ते जगह-जगह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे के आकर्षक आदमकद होर्डिंग्स लगाये गये।
error: Content is protected !!