बंद कमरे में नरेंद्र मोदी से मिले सुशील मोदी

sushil kumar with neredra modiपटना। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की शनिवार को गोवा में मुलाकात हुई। दोनों के बीच बंद कमरे में करीब घंटे भर बातचीत हुई। खबर है कि सुशील ने नरेंद्र मोदी को आगामी 27 अक्टूबर को बिहार में होने वाली भाजपा की हुंकार रैली में भाग लेने का न्योता दिया है जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है।

सुशील मोदी को बिहार राजग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। दोनों की मुलाकात को राजनीति के गलियारे में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समझा जाता है कि नरेंद्र मोदी ने सुशील मोदी से बिहार की राजनीति के बारे में पूछा। भाजपा के साथ जदयू के रिश्ते और महाराजगंज संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव के बारे में भी जानकारी ली। सुशील ने उपचुनाव में भाजपा की भूमिका के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी। इसी दौरान सुशील मोदी ने उन्हें बताया कि बिहार भाजपा 27 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में हुंकार रैली करने जा रही है। कोशिश होगी कि भीड़ के लिहाज से रैली ऐतिहासिक हो।

error: Content is protected !!