जेल में भी खतरा, अबू सलेम समेत कई पर हो चुके हैं हमले

28नई दिल्ली। जेल में भी कैदी सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन जेल में कैदियों पर हमलों की खबरें आती रहती हैं। भले वो तिहाड़ जेल हो या कोई और, जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर हमेशा सवाल खड़े किए जाते हैं। जेल में खूंखार कैदियों को उनके जरूरत के हिसाब से हथियार मुहैया कराए जाते हैं। जेल के भीतर कोई भी कभी भी आ जा सकता है। जिसकी वजह से ही ऐसे दंगे खूनी वारदात होते हैं। कैदी एक-दूसरे से भीड़ जाते हैं और प्रशासन को कानों कान खबर नहीं होती।

बीते दिनों अंडरव‌र्ल्ड डॉन अबु सलेम पर जेल में हुए हमले की घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी जेल में कई बड़े कैदियों पर इसी तरीके के हमले हुए हैं।

-16 दिसंबर को हुए दिल्ली गैंगरेप मामले के पांच आरोपियों में से आरोपी राम सिंह और विनय शर्मा पर भी जेल में हमले हुए थे। खबर आई थी कि तिहाड़ जेल में अन्य कैदी राम सिंह और विनय शर्मा के साथ आए दिन मारपीट और दंगे करते थे। इन झगड़ों के दौरान विनय शर्मा को गहरी चोट आई थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं राम सिंह ने अन्य कैदियों से तंग आकर जेल में ही आत्महत्या कर ली थी। इसपर तिहाड़ जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए थे कि आखिर जेल में भी कैदी सुरक्षित नहीं है।

-जम्मू की जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की मौत भी जम्मू जेल में दूसरे कैदियों से मारपीट के बाद ही हुई थी। खबरें थी कि जेल में सनाउल्लाह पर दूसरे कैदियों द्वारा हमला किया गया था।

-नवी मुंबई के तलोजा जेल में बंद अंडरव‌र्ल्ड डॉन अबु सलेम पर बीते दिनों हमला हुआ है। इस हमले में उसे दो गोली लगी है। सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

error: Content is protected !!