गुप्त जयंती के मौके पर मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

vidisha samachar 02विदिशा गहोई वैश्य कल्याण समिति द्वारा गुप्त जयंती के मौके पर समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह गहोई मांगलिक भवन शेरपुरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश टंडन, शशांक भार्गव, चौधरी प्रकाश सर्राफ, श्यामसुंदर शर्मा, प्रदीप गुप्ता, विनोद झुड़ेले, समाज अध्यक्ष अनिल बरसैंया ने गुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया।
अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक अरूण निगोती ने किया। समाज की गतिविधियों की जानकारी सचिव राजेन्द्र बरसैंया ने दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सकल दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने सभी समाज बंधुओं से गौ सेवा करने का संकल्प लिया। भाजपा जिला महामंत्री श्यामसुंदर शर्मा ने समाजजनों से पाश्चात्य संस्कृति जैसी कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेता मुकेश टंडन ने कहा कि गुप्त जी भारत वर्ष के महान कवि थे, उन्हें सिर्फ गहोई समाज का कहने पर अतिश्योक्ति होगी।
प्रदेश कांग्रेस सचिव शशांक भार्गव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गुप्तजी से हमें प्रेरणा लेना चाहिए। वह महान कवि के साथ-साथ उनकी कविताएं देशप्रेम से ओतप्रोत थीं। समाज को एकजुट होकर आगे बढऩा चाहिए। अंत में अतिथियों द्वारा कक्षा 1 से 12 तक मेधावी विद्यार्थियों को मैथिलीशरण गुप्त सम्मान से नवाजा गया। अंत में आभार प्रदर्शन अंकुर गुप्ता द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!