गिरफ्तार हुआ मुंबई गैंगरेप का पांचवा आरोपी

bमुंबई में महिला पत्रकार के साथ गैंगरेप के पांचवे आरोपी सलीम अंसारी को दिल्ली-हरियाणा सीमा से गिरफ्तार किया है। इस पांचवी गिरफ्तारी के साथ ही मुंबई गैंगरेप को मुंबई पुलिस ने तीन दिनों के भीतर सुलझा लिया है। मुंबई पुलिस ने पांच संदिग्ध आरोपियों के स्केच जारी किये थे और दिल्ली सीमा से पकड़े गये आरोपी को शामिल करें तो मुंबई पुलिस ने पांचों आरोपियों को दबोच लिया है।

गुरूवार शाम को मुंबई की बंद पड़ी महालक्ष्मी मिल में हुई इस घटना के कारण पूरे देश में सनसनी पैदा हो गई थी। पीड़ित लड़की को इलाज के लिए जसलोक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और गुरूवार की रात से ही पुलिस ने विशेष दस्ता बनाकर आरोपियों की खोज बीन शुरू कर दी थी। शुक्रवार को ही पहला आरोपी चांद खान पुलिस की गिरफ्त में आ गया था जिसके बाद पुलिस ने बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। गिरफ्तारी के संबंध में जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलीम अंसारी को दिल्ली हरियाणा सीमा से गिरफ्तार किया है जो कि अपने सगे संबंधियों की मदद से किशनगंज के रास्ते बांग्लादेश जाने की फिराक में था। महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटील ने शुक्रवार को कहा था कि पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने के लिए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक न्यायालय में कराई जाएगी। इससे पहले महिला और उसके सहकर्मी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का स्कैच तैयार करा कर सभी पुलिस थाने और आसपास के इलाके में वितरित कर दिए थे। http://visfot.com

error: Content is protected !!