बाडमेर : 14.16 लाख मतदाता कर सकेंगे मतदान

badmer thumbबाडमेर। विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया है। सूची के अनुसार जिले की सातों विधानसभा सीटों से 14 लाख 16 हजार से ज्यादा मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सर्वाधिक मतदाता चौहटन विधानसभा क्षेत्र में है जबकि कम मतदाता बायतु से है।
1 दिसम्बर को विधानसभा चुनाव है जिसको लेकर जिले के मतदाताओं की सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। जिले में 1416 153 मतदाता है जिसमें से पुरूष्ा मतदाता 754649 हैं जबकि महिला मतदाता 661504 है। विधानसभा क्षेत्र चौहटन में 222358 मतदाता है जिसमें से पुरूष्ा मतदाता 118369 और महिला मतदाता 103989 हैं। शिव में 221218 मतदाता है। पुरूष्ा मतदाता 118142 व महिला मतदाता 103076, सिवाना में 204897 मतदाताओं में से 109918 पुरूष तथा 94979 महिला मतदाता है।
बाड़मेर में कुल मतदाता 201238 है। 107435 पुरूष व 93803 महिला मतदाता है। गुड़ामालानी में 191384 मतदाता है जिसमें से पुरूष मतदाता 101327 व महिला मतदाता 90057, पचपदरा में 191268 मतदाता है जिसमें से 101624 पुरूष्ा व 89644 महिला मतदाता है। बायतु में 183790 मतदाता है जिसमें पुरूष मतदाता 97834 व 85956 महिला मतदाता है।

कर्मचारी मतदाता 1118
जिले में कर्मचारी मतदाताओं की तादाद 1118 है। इसमें से 354 महिला मतदाता और 764 पुरूष कर्मचारी मतदाता है। बायतु और बाड़मेर में ढाई सौ अधिक कर्मचारी मतदाता है जबकि सिवाना व गुड़ामालानी में क्रमश: 87 व 85 कर्मचारी मतदाता है।

एनआरआई शून्य
जिले में एक भी मतदाता अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) नहीं है। यह बात अलग है कि जिले के कई गांवों के हजारों लोग खाड़ी देशों सहित अन्य देशों में रोजगार प्राप्त कर रहे है। सालों गुजारने के बावजूद वे आज भी भारतीय ही है। ऎसे में एनआरआई मतदाता एक भी नहीं है।  chandan singh bhati 

error: Content is protected !!