अटलजी नें रखी थी भारत को विश्व शक्ति बनाने की नींव

kiranउदयपुर। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी नें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 89वें जन्म दिवस पर कहा कि करोड़ो भारतीय उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वे भारत में सुशासन के युग का श्रीगणेश करने वाले युगपुरुष हैं। किरण नें कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी नें ही भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने की नींव रखी थी। संरचना और संचार क्रांति करके उन्हौंने देशवासियों को निराशा से उबार कर नये आत्मविश्वास का संचार किया था। भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त भारत की संकल्पना देकर अटल जी करोड़ो देशवासियों के हृदय सम्राट बन गए। परमाणु आयुधों का विकास करके अटलजी नें भारतीय संप्रभुता का शंखनाद किया था। वे असाधारण प्रधानमंत्री थे।
किरण नें कहा कि कांग्रेस अटल जी को भारत रत्न से सम्मानित नहीं करके घटिया राजनीति कर रही है। विगत 10 वर्षों में कांग्रेस नें अटलजी के परिश्रम पर पानी फेर दिया। देश के विकास को अवरुद्ध करके और भ्रष्टाचार को संरक्षण देकर भारत की विश्व प्रतिष्ठा को भारी आघात पहुँचाया है। अटल जी के सपनों को पुरा करने और देश में सुशासन स्थापित करने के लिए भाजपा को स्पष्ट बहुमत और नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश की कमान देने की आज समय की मांग है।

error: Content is protected !!