प्रेरणा पुंज है स्वामी विवेकानन्द: मुकेष लखारा

swami-vivekananda thumbबाड़मेंर। करीब सवा सौ साल पहले भारत ही नहीं, विश्व क्षितिज पर ज्ञान के एक प्रकाशपुंज का आविर्भाव हुआ था. आज की दुनिया उस प्रकाशपुंज को विवेकानंद के नाम से जानती है. भारत को आत्मगौरव, प्रवृत्ति और चरित्र निर्माण का संदेश देनेवाले स्वामी विवेकानंद की आज 151वीं जयंती स्थानीय विवेकानन्द सर्किल पर सुबह 9.30 बजे पुष्पाजली व मानवश्रृखला मनाकर मनाई गई।
समारोह समिति के पूरसिंह राठौड़ ने बताया कि स्वामी 150 वी जयंति (षार्धसति समारोह समापन) व 151 की जयन्ति समारोह मे मुख्य आतिथ्य कर रहे अतिरिक्त  जिला पुलिस अधीक्षक रघुनाथ गर्ग ने स्वामी विवेकान्नद जयन्ति की शुभकामनाएॅ देते हुए कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानन्द के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। वही कार्यक्रम में विषिष्टि अतिथि  जिला संघ संचालक पुखराज गुप्ता ने 150 वी जयन्ति पूरे वर्ष पर्यन्त कही प्रकार के कार्यक्रम में आयोजित किये गये। गुप्ता ने कहा कि विवेकानन्द के वचन है कि हिन्दु कभी सम्प्रदायिक नही हो सकता है उन्होने वसुधैव कुटुम्बकमकी बात चरित्रार्थ हुई। उन्होने कहा कि गर्व से कहो हम हिन्दु है। समारोह की अध्यक्षता करे रहे रेवन्तसिह चैहान ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के जीवन  चरित्र पर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उनके आदर्षो को जीवन में उतारना
चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मुकेष लखारा ने स्वामी के जीवनी के बारे में बताया  और लखारा ने कहा कि स्वामी पूज्य विवेकानन्द ने गुरू से ज्ञान प्राप्त किया दरिद्र ही नारायण सेवा में ही भगवान के दर्षन कियें।
पष्चिम संस्कृति में जाकर भी उससे प्रभावित नही हुए। उन्होने वापिस आकर समाज को नई राह दी। विष्वधर्म सम्मेलन में स्वामी के ओजस्वी वचनों से गुज उठा था विष्वगंगन। स्वामी जी आज भी हमारे प्रेरणापूंज है। सार्ध शति समिति के अध्यक्ष वासुदेव व्यास ने सबका आभार प्रकट किया। वही
इस कार्यक्रम में स्वामी को पुष्पाजली शहर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और छात्राओं के द्वारा दी गई। वही हजारो की तादाद में युवाओ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर विस्तृत मानव श्रृंखला मनाई। यह श्रृंखला विवेकान्नद सर्किल से लेकर रेल्वे स्टेषन तक मानव श्रृंखला बनाकर सामाजिक समरसता और एकता का परिचय दिया। इस कार्यकम में सतुमल सिन्धी, आम्बालाल जोषी, जगदीष खत्री, दिलीप सिन्धी, स्वरूपसिह खारा, अरविन्द तापड़िया, चेतन फड़ोदा, मेजर पर्बतसिह, डाॅ. प्रियंका चैधरी, दिलीप पालीवाल, आदूराम मेघवाल, सुरेष मोदी, नैणसिह मोढा सहित कार्यकर्ता और हजारो की तादाद में युवा मौजूद रहे। मंच का संचालन मनोहर श्रीमाली ने किया।

VIJAY KUMAR, Editor, HAFTE KI BAAT, BARMER (Rajasthan)

+91-9414383984
visit us to :- http://haftekibaat.blogspot.in/

error: Content is protected !!