कांग्रेस नोटंकी से नहीं रोक सकती मोदी की राह:किरण

kiranउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि विगत 65 वर्षों से कांग्रेस पार्टी पर एक परिवार का ही आधिपत्य रहा है। सारा देश जानता है कि कांग्रेस में सत्ता नियंत्रण के सूत्र गांधी परिवार के हाथ में है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्वयं यह स्वीकार कर चुके हैं। यह पार्टी पुरानी सामंतशाही एवं जमींदारी व्यवस्था का आधुनिक संस्करण मात्र है।
किरण नें कहा कि राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी केवल नोटंकी ही है। अभी तक पर्दे के पीछे से सत्ता चलाने वाले विवश होकर सामने आ रहे हैं। विगत 10 वर्षों में देश की दुर्दशा करने में गांधी परिवार की भूमिका को जनता समझती है। इस प्रकार के थोथे प्रचार से वे मोदी की राह नहीं रोक सकते हैं।
किरण ने कहा कि कांग्रेस देश को लुटने की महादोषी है। जनरोष से हताश होकर कांग्रेस आम आदमी पार्टी को मोहरा बना कर वोट बांटने का कुत्सित प्रयास कर रही है। आज देश का युवा सुशासन, सक्षमता और आत्म गौरव चाहता है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो देश को सम्पन्न और समृद्ध बना सकती है।

error: Content is protected !!