डा. पानगड़िया का पद्मश्री से सम्मानित होने पर अभिनन्दन

DSC_9515DSC_9557DSC_9564जयपुर । आई. आई. एच. एम. आर, संस्थान द्वारा आज संस्था परिसर के सुप्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डा. अशोक पानगड़िया के ‘‘पद्मश्री‘‘ से सम्मानित किये जाने पर अभिनन्दन किया गया। संस्थान के ट्रस्टी व पूर्व मुख्य सचिव मीठा लाल मेहता व निदेशक डा.एस.डी. गुप्ता द्वारा शाल भेंट कर अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर पद्मश्री अशोक पानगड़िया ने कहा कि ‘‘पहिला सुख निरोगी काया‘‘ है, परन्तु इस ओर उचित ध्यान नहीं दिया जाना, चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि भगवान ने जिस कुशलता से वैज्ञानिक व तकनीकी रूप से मानव की सरंचना की, उसकी सार संभाल के सभी प्रयास किये जाने चाहिये। इस अवसर पर एम.एल. मेहता ने डा. अशोक पानगड़िया को आम आदमी के चिकित्सा में योगदान व अकादमिक क्षेत्र में सेवाओं का उल्लेख किया। डा. एस.डी. गुप्ता ने संस्थान से डा. पानगडिया के प्रारम्भ से ही जुड़ाव की चर्चा करते हुए कहा कि हम डा. पानगड़िया का अभिनन्दन करते हुए स्वयं को गौरवान्वित अनुभव करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि संस्थान को हाल ही में विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है, जिसमें डा. पानगडिया निदेशक मंडल के सदस्य हैं।
प्रारम्भ में संस्थान के अकादमिक डीन डा. कर्नल अशोक कौशिक ने डा. पानगड़िया का ज़ीवन परिचय देते हुए विभिन्न ़क्षेत्रों में किये गये उल्लेखनीय योगदान की चर्चा की।
-कल्याण सिंह कोठारी
मीडिया सलाहकार

error: Content is protected !!