असम हिंसा के लिए माँ बेटे की सरकार उत्तरदायी

kiran 450राजसमन्द। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें असम हिंसा पर केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल द्वारा अपने कृत्यों पर लीपापोती करने एवं नरेन्द्र मोदी पर मिथ्या आरोप लगाने की कड़ी निंदा की है। किरण ने कहा कि असम हिंसा के लिए माँ बेटे की सरकार उत्तरदायी है। इस सरकार नें वोटों के लालच में बांगलादेशी  घुसपैठियों को सुनियोजित  रूप से देश में बसाने का काम कियाहै। असम सरकार दंगो में पक्षपात पूर्ण कार्यवाही  एवं नागरिकों  में धर्म के आधार पर भेदभाव करने की दोषी है। कांग्रेस की तोड़ो और राजकरो की नीति के कारण ही असम में हिंसा की विकट स्थित बनी है। कांग्रेस सामुदायिक  राजनीति और विद्वेष के वातावरण  से ही राजनीतिक  उर्जा प्राप्त करती है।

error: Content is protected !!