भारतीय विद्यार्थी मोर्चा की कार्यकारिणी गठित

जोगाराम मंगल
जोगाराम मंगल

बाड़मेर। अगले छात्र संघ चुनाव को लेकर भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने तैयारीयां शुरु कर दी है। छात्र संघ चुनावों को लेकर भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने बाड़मेर जिला यूनिट की कार्यकरणी घोषित कर दी है। कार्यकरणी में जिलाध्यक्ष पद पर जोगाराम मंगल महाबार, उपाध्यक्ष रुगाराम सेजु, महासचिव थानाराम लोहिया, महासचिव संगठन चैनाराम डूडी, कोषाध्यक्ष जयराम धनाऊ, पीजी कालेज इकाई अध्यक्ष गोरधनराम रेडाणा, महेश टी.टी कालेज इकाई अध्यक्ष मांगीलाल दौलिया की नियुक्ति की गई है।
भारतीय विद्यार्थी मोर्चा राजस्थान के सभी महाविद्यालयों मे अगले छात्र संघ चुनाव लड़ेगा। छात्र संघ चुनाव को लेकर रणनीती बनाई जा रही है। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के द्वारा जल्द ही सदस्यता अभियान शुरु किया जायेगा। प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। राजकीय पीजी महाविद्यालय बाड़मेर के छात्र संघ चुनाव में सभी पदों पर भारतीय विद्यार्थी मोर्चा अपना पैनल उतारेगा। यह जानकारी भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जीवन दीपक दन्तोनिया ने दी।
-जीवन दीपक दन्तोनिया
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय विद्यार्थी मोर्चा
मो, 9549207177

error: Content is protected !!