मोदी नें बदली देश की राजनीति : किरण माहेश्वरी

kiranउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें भाजपा एवं सहयोगियों की विराट विजय पर देश की जनशक्ति का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा में प्रथम कदम है। किरण नें कहा कि नरेन्द्र मोदी के विश्वसनीय नेतृत्व में जन विश्वास एवं कार्यकर्ताओं  के अथक परिश्रम से यह सफलता मिली है। नरेन्द्र मोदी नें देश की राजनीति  की दिशा बदल कर इसे विकास केन्द्रित बना दिया है। राजस्थान में भारी विजय में मोदी लहर और वसुंधरा राजे के कठिन प्रयासों का योगदान  है।

error: Content is protected !!