उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें मंगलग्रह की कक्षा में भारतीय अंतरिक्ष यान को सफलता पूर्वक प्रस्थापित होने को एक अविस्मरणीय एवं महान उपलब्धि बताया है। किरण नें भारतीय वैज्ञानिकों को अटुट समर्पण एवं कौशल के लिए बधाई दी। आज का दिन भारतीयों के लिए गौरव का उत्सव मनाने का दिन है। किरण नें कहा कि मंगल अभियान भारत की वैज्ञानिक प्रतिभा एवं उपलब्धि का उत्कृष्ट अभियान है। इससे देश में आधुनिक तकनीक से जीवन स्तर उन्नत करने में सहायता मिलेगी। इस सफलता से पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।