धार्मिक प्रवर्ति ही मानव जाति के कल्याण का सबब बनी हुई है – बहेडिया
भीलवाडा /वर्तमान दौर मे दिनो दिन बड रही धार्मिक प्रवर्ति ही मानव जाति के लिए कल्याण का सबब बनी हुई है और इन्सान को सुख चाहिऐ तो ईश्वर का सुमिरन करना होगा बिना भक्ति के शक्ति व सुख नही मिलने वाला ! यह बात आज रविवार सायं को गायत्री आश्रम से शम्भुगढ़ स्थित धुणीमाता के दर्शनार्थ निकले पदयात्रियो को रवाना करते हुए जिले के लाडले सांसद सुभाष बहेडिया ने कही ! उन्होने कहा कि धार्मिक प्रवर्ति के कारण ही संसार मे अभी भी लोग सांस ले रहे है ! सांसद बहेडिया ने सभी यात्रियो को माला पहनाकर धुणीमाता के लिए रवाना किया ! पद
यात्रियो का नेतृत्व कर रहे राजस्थानी फिल्मो के अभिनेता राज जांगिड ने बताया कि जिले के शम्भूगढ़ स्थित धूणीमाता धर्मस्थल आज देशभर के लोगो कि आस्था का कैन्द्र बना हुआ है , देश के हर कोने से अपने शारीरिक कष्टो के निवारण के लिऐ श्रध्दालु यहा पहुंचते है जिनकी मुराद पुरी होती है ! जांगिड के नैतृत्व मै 27 यात्रियो का जत्था रवाना हुआ तो वातावरण धुणीमाता के जयकारो से गुंज उठा , पदयात्री मंगलवार सुबह धुणीमाता के मन्दिर शम्भुगढ़ पहुचेंगे जहा पूजा अर्जना की जायेगी ! गत 15 वर्षो से पदयात्रियो का जगह जगह रास्ते मे ग्रामिण लोग यात्रा का स्वागत करते है ! इस अवसर पर पंकज प्रजापति , अशोक कुमार जैन , गोवर्धन लाल व्यास , राजेश पटवा , रतन कुमार सैन , सम्पत जौशी , सोनल जांगिड , आभा जैन , साॅवर सिंह , दीपक व्यास, कपिल जैन, शम्भू जांगिड आदि उपस्थित थे !
Raj Jangid