राजा महिषासुर शहादत दिवस मनाया

सीकर. डॉ.अम्बेडकर स्टुडेन्ट फ्रन्ट ऑफ इंडिया की जिला शाखा की बैठक
रविवार को बहुजन राजा महिषासुर शहादत दिवस के रूप में आयोजित किया गया.
कार्यक्रम फतेहपुर रोड़ स्थित ग्रीन वैली स्कुल में बाबा आंबेडकर की
प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर शुरू किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथी
प्रदेश प्रभारी बनवारीलाल बुनकर,महेन्द्र वर्मा तथा जयपुर जिलाअध्यक्ष
राजेश तंवर थे तथा अध्यक्षता प्रदेश महासचिव नोरतराम लोरोली ने की.
प्रभारी बनवारीलाल बुनकर ने राजा महिषासुर के बारे में बताते हुए कहा कि
इतिहासकारों ने हमेशा बहुजन समाज के साथ धोखा दिया है।
महेन्द्र वर्मा ने समाज पर बढते अत्याचारों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा
कि अत्याचार को रोकना होगा.
अध्यक्षता करते प्रदेश महासचिव नोरतराम लोरोली ने डीएएसएफआई सभी बहुजनो
महापुरूष व राजाओं की जयंती मनाकर इतिहास रचेगा. जिलाध्यक्ष जितेन्द्र
देवठिया ने आभार व्यक्त किया.
इस मौके पर उपाध्यक्ष राकेश खारिया,राकेश देवठिया,अमित कुमार,हितेश
कटारिया,मौहन कुमार वर्मा,अमरचँद गर्वा,परमेश्वर कुमार,सुनिल,भीम प्रवाह
संपादक बीरबलसिह बरवड़,बसपा जिलाध्यक्ष धर्मसिह तानाण इत्यादि उपस्थित थे.
मूल निवासी जागृत हो रहे हैं। २००० वर्ष की गुलामी कब खत्म होगी ?