जयपुर। प्रदेश में एक और सेटेलाइट न्यूज चैनल पर अब राजस्थानी भाषा में समाचार सुनने को मिलेंगे। इससे पहले डीडी राजस्थान पर भी राजस्थानी भाषा में समाचार आ रहे हैं। प्रदेश में चल रहे निजी समाचार चैनलों पर अभी तक भी किसी चैनल पर राजस्थानी भाषा में समाचार प्रसारित नहीं किए जा रहे थे। इसके चलते पहली बार ईटीवी राजस्थान ने इसकी पहल की हैं, जिसकी शुरूआत सात नवंबर को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी। जानकारी के अनुसार सात नवंबर को जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लॉर्क्स आमेर में शाम 5.30 पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री बटन दबाकर राजस्थानी भाषा के इस बुलेटिन का शुभारंभ करेंगी।
फेसबुक पर मिलने लगे बधाई संदेश
7 नवम्बर 14 राजस्थानी बुलेटिन उद्घाटन में मायड भाषा रा हेताळआं नैं घणा मान सूं पधारवा रौ नूंतौ छै,सब साथियां रै साथ पधारौ,औ संदेश नीं मिलियौ, विणांनै भेजौ सा,5.15 बजियां आपरा आसण माथै टैमसर बिराजौ सा। मुख्यमंत्री जी आसी, राजस्थानी री ताकत दिखाण रौ आछौ अवसर छै। वैळा वाया मोती निपजै। जैपुर अर आसै-पासै वाळा मिळण वाळां नैं फोन,मैसैज,सोशल मीडिया सूं उठै पौचवा री सूचना देवौ सा ।
राजस्थानी न्यूज बुलेटिन शुरू करियौ इण वास्ते ईटीवी रा पत्रकार नैं, माळा पैरावौ,गुड़ धाणां सूं मीठौ मूडौ कराऔ सा। जगदीश चंद्र साब रै वास्ते धन्यवाद देवौ सा।
अरजवंत-डाँ.राजेन्द्र बारहठ
http://news4rajasthan.com/