ज्यादा से ज्यादा यूवाओं को भाजपा का सदस्य बनाये -अरुण चतुर्वेदी

प्रदेश अध्यक्ष ने किया भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ

राजसमन्द |भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा की सदस्यता अभियान के तहत पुरे प्रदेश भर में बूथ स्तर तक नये सदस्य बनाये जायंगे | शुक्रवार को करजिया  घाटी स्थित  मार्बल  संस्थान  में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए  चतुर्वेदी ने कहा की कांग्रेस के भ्रस्टाचार और महंगाई से जनता तंग आ चुकी हे और वो दिन दूर नहीं जब जनता गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकेगी | इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं  को मेहनत करनी  होगी, घर-घर और  गाँव-गाँव जाकर नये लोगों को भाजपा को सदस्य बनाना होगा | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामदास अग्रवाल ने कहा की सदस्यता अभियान का मुख्य लक्ष्य हर एक समाज ,जाती, धर्म, वर्ग और यूवाओं को भाजपा का सदस्य बनाना हे | कार्यक्रम के शुरुआत में चतुर्वेदी ने नाथद्वारा ग्रामीण मंडल के पांच यूवाओं को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया | इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर,  भाजपा जिला अध्यक्ष नन्द लाल सिंघवी ,  महामंत्री महेश पालीवाल , भीम सिंह  चौहान ,श्री कृष्ण पालीवाल, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक नवल सिंह सुराना ,नाथद्वारा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष रमेश दवे,नगर अध्यक्ष शिव पुरोहित, राजसमन्द नगर अध्यक्ष प्रवीण नंदवाना , भाजपा मीडिया जिला संयोजक मधु प्रकाश लड्ढा , यूवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील जोशी , ओम पारिक , रघुनाथ राजावत, भूपेन्द्र पालीवाल,नर्बदा शंकर पालीवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे | संचालन जिला  कर्यालय मंत्री प्रमोद गोड़ ने किया | 

error: Content is protected !!