किरण माहेश्वरी ने किये दर्जनों विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास





राजसमंद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व भूजल विभाग मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा भाजपा राज मे जनता कि आकांक्षाओ व आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्य होंगे। जनता जागरूक हो रही है और सरकार भी चाहती है विकास कार्यो मे जन सहभागिता रहे। इसलिए आप चाहेंगे वो ही कार्य करेंगे। वे रविवार को ग्राम पंचायत पसून्द मे क्रांतिकारी जोरावर सिंह विश्रान्ति गृह के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थी।
जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व मु2यमंत्री वसुन्धरा राजे के मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास के आधार पर ही स6पूर्ण विकास होगा। जनप्रतिनिधियो कि ईच्छा शक्ति हो तो कोई कार्य असंभव नही होता। अच्छा कार्यों के आधार पर ही जनता फेल व पास करती है। मंत्री माहेश्वरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा उन्होने देश मे सबसे ज्यादा राज किया ,लेकिन विकास कि ओर ध्यान नही दिया। कांग्रेस सरकारें आकंठ भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी मे व्यस्त रही। इसी का परिणाम है, कि आज देश मे कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व ही खतरे म आ गया है।
मंत्री माहेश्वरी ने आगामी पंचायत राज के चुनावो मे भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का आव्हान किया और कहा गांव मे भाजपा कि सरकार बनेगी, तो कड़ी वसुन्धरा व मोदी सरकार से जुड़ेगी। जलदाय मंत्री माहेश्वरी ने बताया कि राज्य सरकार ने पुरे प्रदेश के साथ मात्र राजसमंद विधान सभा क्षैत्र मे १६ से १७ करोड़ कि मिसिंग लिंक सड़को के लिए और लगभग इतनी ही राशी के पेयजल के कार्य स्वीकृत किये है। हर पंचायत स्तर पर १ किलोमीटर सड़क एवं प्रत्येक पंचायत मे २ लाख के बजट का महिला स्नानघर बनाए जाएंगे। प्रवक्ता किशोर गुर्जर ने बताया कि रविवार को जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने दर्जनो उद्घाटन व शिलान्यास किये, जिसमे ग्राम पंचायत पसुन्द के ग्राम मोरचना मे एन.एच 8 से शिवजी मन्दिर तक सड़क व नाला का, ग्राम सेवा सहकारी समिति पसून्द कार्यालय भवन का, सार्वजनिक स्नानघर एवं शौचालय निर्माण का शिलान्यास किया। किरणपुर मे सामुदायिक भवन का उद्घाटन, पेयजल टंकी, बाघेरी नाका परियोजना से पेयजल पाईप लाईन का शिलान्यास, रा.मा.वि. पसून्द भवन का उद्घाटन, मोखमपुरा भील बस्ती मे सीसी सड़क, स6पर्क सड़क का उद्घाटन, पसुन्द मे समूहशेड, क्रांतिकारी जोरावर सिंह सार्वजनिक विश्रान्ति गृह का उद्घाटन व ग्राम पंचायत बोरज के खारण्डिया मे रा.उ.प्रा.वि. मे अति. कक्षा कक्ष का, सार्वजनिक महिला स्नानघर का, पृथ्वीराज सर्कल का व भील बस्ती मे आंगनवाडी भवन का, सार्दुलखेडा मे सार्वजनिक महिला स्नानघर का, महाराणा प्रताप सर्कल का उद्घाटन किया।
ग्राम पंचायत पड़ासली के मांडावाडा मे सीसी रोड़ का, केरिंगजी का खेड़ा व भील बस्ती मे सभा भवन का व ग्रीन होटल के पास सीसी सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री माहेश्वरी व जनप्रतिनिधियो का ग्रामवासियो ने फुल माला, इकलाई, ढोल नगाड़े, स्वागत द्वार व थाली मांदल से स्वागत सम्मान किया । साथ ही ग्राम पंचायत बोरज मे ग्रामीणो ने मंत्री माहेश्वरी को लड्डुओ से तोला। इस दौरान पसून्द सरपंच पर्वतसिंह आशिया, बोरज सरपंच निर्भयसिंह राठौड, उप प्रधान संतुदेवी जाट, समाजसेवी रमजान खां पठान, बहादुर सिंह राठौड, गणेशदास वैष्णव, मानसिंह बारहठ, जगदीश पालीवाल, दिनेश पालीवाल, सत्यनारायण पुर्बिया, दिग्विजयसिह भाटी, श्रीकृष्ण पालीवाल, नर्बदाशंकर पालीवाल, हितेश जोशी, जगदीश धर्मेटा, माधुसिह चौहान, करण सिह चौहान, नानालाल सिंदल, राजुभाई पालीवाल, महेश आचार्य, जगदीश दवे, बंशीलाल सालवी, गिरिराज कुमावत, व सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहै।
किरण माहेश्वरी ने सदस्यता एवं रैली में भाग लेने का आव्हान किया –
जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने रविवार को अपने दौरे के दौरान जनसभा को स6बोधित करते हुए भाजपा के सदस्यता अभियान कि जानकारी दी और भाजपा से जुडने का आव्हान किया। साथ ही १३ दिस6बर को भाजपानीत वसुन्धरा सरकार कि प्रथम वर्ष गांठ पर जयपुर मे आयोजित कार्यक्रम मे व ३जनवरी २०१५ को बालकृष्ण स्टेडियम मे विराट हिन्दु संगम हुंकार रैली मे अधिक से अधिक सं2या मे भाग लेने के लिए आव्हान किया।
प्रतिमाओं का अनावरण
जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने ग्राम पंचायत बोरज मे महाराणा प्रताप सर्कल का व खारण्डिया मे पृथ्वीराज चौहान कि प्रतिमाओं का भी अनावरण किया, एवं जनसभाओं को स6बोधित किया।
स्वच्छता अभियान के लिए
जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने दौरे मे ग्राम पंचायत बोरज के पंचायत भवन मे स्वच्छता अभियान के तहत स्वयं कार्यकर्ताओ के साथ झाडू लगाकर सफाई की। सभी ग्रामवासियों को स्वच्छता का महत्व बताया एवं शपथ दिलवाई।