

धोरीमन्ना / भील महासभा के प्रदेशध्यक्ष प्रकाश चन्द डंगला के निर्देशानुसार प्रदेश संरक्षक नन्दा डंगला ने गुरूवार को आलमजी मन्दिर धोरीमन्ना के प्रागण में धोरीमन्ना ब्लॉक भील महासभा की कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमे मुख्य व युवा दो कार्यकारिणी गठित की गई मुख्य कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर निम्बाराम चुड़ावत व उपाध्यक्ष पर दुर्गाराम, पूंजाराम, मगनाराम, महामंत्री पद पर गेमाराम, कोषाध्यक्ष पद पर इन्द्राराम ,सहकोषाध्यक्ष पद पर दीपाराम लुखू, सयुक्त सचिव पद पर मोहनलाल मांगता, दानाराम लुखू, मिश्राराम, संगठन मंत्री जेठाराम, भवराराम ,भवराराम भलीसर, गुलाराम कातरला, चोथाराम डबोई तथा सदस्य के रूप में चुनाराम, वनाराम, पूंजाराम, जोराराम, निम्बाराम, श्रवणकुमार को तथा युवा ब्लॉक कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर पांचाराम कोहली,उपाध्यक्ष पद पर तिलोकाराम,व सचिव पद पर प्रकाश चन्द्र को सर्वसहमति से मनोनित सदस्य नियुक्त किये गए। इस दौरान ब्लॉक कार्यकारिणी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक नन्दा डगला ने बताया की हमारी भील समाज अत्यन्त पिछड़ी हुई जाति है इस जाति को अगर जागरूक जाति के रूप मे आगे बढ़ाना है तो हमे गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकारिणी का गठन करके अपनी मांगो को लेकर संघर्ष करना पड़ेगा और सम्पूर्ण भील समाज को घर से बाहर निकल कर अपने हक के लिए लड़ना होगा। और वर्तमान समय मे हमे आरक्षण के रूप मे मीणा जाति के साथ रखा गया है और हम सब मिलकर सरकार से माग रखेगे की हमे मीणा जाति से अलग कर वर्तमान समय में मीणा,भील समाज को जो आरक्षण है वो केवल भील समाज को मिलना चाहिए डंगला ने बताया की मीणा शहरी क्षेत्र की जाति है जबकी भील समाज ग्रामीण क्षेत्र से है। इस दौरान नवमनोनित धोरीमन्ना ब्लॉक के अध्यक्ष निम्बाराम चुड़ावत ने भी विचार व्यक्त किये कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो भील समाज के लोग उपस्थित थे।