ब्यावर। राज्य सकार की महत्वांकाक्षी भामाशाह योजनान्तर्गत पंचायत समिति जवाजा की बलाड पंचायत मुख्यालय पर लगाए गए पांच दिवसीय शिविर में 1234 महिला मुखियाओं से जुड़े कुल 3825 व्यक्तियों का भामाशाह नामांकन एवं 497 व्यक्तियों का आधार हेतु नामांकन किये जाने की कार्यवाही अंज़ाम दी गई।
बीडीओ जवाजा श्रीमती राजबाला मीणा ने बताया कि बलाड पंचायत हेतु चार दिन के लिए भामाशाह नामांकन शिविर तय हुआ था लेकिन भामाशाह नामांकन करवाने हेतु पंचायतवासियों के उत्साह को देखते हुए इसे एक दिन और बढ़ाया गया। अंतिम दिन करीब 950 से भी अधिक व्यक्तियों ने शिविर गतिविधियों का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि शिविर को सफल बनाने में राजस्व विभाग के निरीक्षक मिटठन लाल जोधावत एवं कार्यवाहक नायब तहसीलदार प्रवीण आर्य की सम्पूर्ण टीम सहित पंचायतराज के राजीव दुबे, दिनेश जोधावत की टीमें , कृषि विभाग के लक्ष्मण सिंह व राम प्रसाद की टीम, कम्प्यूटर सर्विस टीम एवं अन्य विभिन्न विभागीय टीमों तथा सरपंच मेणी देवी व समाज सेवी सम्पत सिंह की टीम का सहयोग सराहनीय रहा। –00–
ब्यावर शहर में भामाशाह नामांकन हेतु नागरिकों में उत्साह
ब्यावर। ब्यावर शहर में आयोजित होरहे भामाशाह नामांकन शिविरों में संबंधित वार्डवासियों द्वारा उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। एसडीओ भगवती प्रसाद के अनुसार शहर के वार्ड नं. 8 हेतु मिशन बॉयज़ मिडिल स्कूल परिसर में लगाये गए शिविर में पहले दिन 108 महिलाओं मुखियाओं से जुड़े 368 सदस्यों ने एवं दूसरे दिन 168 महिला मुखियाओं से जुड़े 580 सदस्यों ने भामाशाह नामांकन तथा 71 ने आधार नामांकन करवाया, साथही तीसरे शुक्रवार को भी शिविर गतिविधियां हुई। जिसका वार्ड्रवासियों ने फायदा उठाया।
श्रम कल्याण केन्द्र परिसर में वार्ड नं. 26 के लिये लगाये दो दिवसीय भामाशाह नामांकन शिविर के प्रभारी आयुक्त मुरारी लाल वर्मा के अनुसार प्रथम दिन यहां पर 157 महिला मुखियाओं से जुड़े 437 सदस्यों ने भामाशाह नामांकन हेतु तथा 59 ने आधार नामांकन संबंधी कार्यवाही करवा ली। दूसरे दिन शुक्रवार को इस शिविर में वार्ड की महिला मुखियाओं से जुड़े जरूरतमंद सदस्यों ने भामाशाह नामांकन तथा आधार नामांकन करवाया।
फतेहपुरिया दौयम स्कूल परिसर में लगे शिविर में रही बडी भीड़
शुक्रवार को फतेहपुरिया दौयम स्थित राजकीय स्कूल परिसर में वार्ड नं. 33 के नागरिकों के हितार्थ शुक्रवार से शुरू हुए दो दिवसीय भामाशाह नामांकन शिविर का फायदा उठाने के लिए लोगों की भीड़ एवं हौड़ लग गई। शिविर प्रभारी अधिकारी तहसीलदार मदन लाल जीनगर ने शिविर का जायजा लेकर मौकेपर तैनात विभागीय टीमों को जरूरी निर्देश दिये। यहां पर दोपहर 2 बजे तक 26 महिला मुखियाओं से जुड़े 86 सदस्यों का भामाशाह नामांकन एवं 12 आधार नामांकन होचुका था। सायंकाल तक भामाशाह नामांकन की कार्यवाही लगातार चलरही थी। इस वार्ड केलिये शनिवार को भी शिविर ज़ारी रहेगा।
भामाशाह शिविर कार्यक्रम
ब्यावर। भामाशाह योजना के तहत शहर के वार्ड नं. 27 हेतु 13 दिसम्बर एवं 15 दिसम्बर को चांग चितार रोड़ पर एच.एल. पैलेस में भामाशाह नामांकन शिविर आयोजित होगा। रविवार 14 दिसम्बर का अवकाश है। एसडीओ भगवती प्रसाद ने बताया कि इसी तरह वार्ड नं. 33 हेतु फतेहपुरिया दौयम राजकीय स्कूल परिसर में लग रहा भामाशाह शिविर 15 दिसम्बर को भी लगेगा। उन्होेंने बताया कि शहर के वार्ड नं. 34 के वासियों हेतु 15 व 16 दिसम्बर को भामाशाह नामांकन शिविर पानीकीटंकी के समीप माहेश्वरी दयानन्द बाल विद्यामंदिर में लगेगा। वार्ड नं.28 हेतु 16 व 17 दिसम्बर को अशोकनगर स्थित राजकीय सैकण्ड्रªी स्कूल परिसर में तथा वार्ड नं. 35 हेतु साकेत नगर स्थित राजकीय मिडिल स्कूल में भामाशाह नामांकन शिविर लगेगा।
विशेष स्वच्छता सप्ताह के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई गतिविधियां ज़ारी
ब्यावर। विशेष स्वच्छता सप्ताह के तहत नगर परिषद आयुक्त मुरारी लाल वर्मा एवं परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी विजय सिंह चौधरी के निर्देशन में परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक भंवर लाल जावा एवं हरि राम लखन की देखरेख में सफाई जमादार अपनी टीम सहित जुटे हुए हैं। सफाईकर्मियों द्वारा प्रतिदिन शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई गतिविधियां ज़ारी हैं।
नगर परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी विजय सिंह चौधरी ने बताया कि नगर परिषद द्वारा शहरी क्षेत्रा के वार्डाें में स्थित विभिन्न भागों एवं स्थानों पर कचरा डिपो व कचरा पात्रों में संग्रहित कचरा प्रतिदिन हटवाया जारहा है। इस नियमित सफाई कार्यवाही के अतिरिक्त इन दिनों चल रहे स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के अन्तर्गत गुरूवार को छावनी रेलवे फाटक के समीप , अमृतकौर चिकित्सालय रोड तथा रैदासपुरा में सफाई की गई। शहर के वार्ड नं. 1, 2,4 , 6 व 37 में वर्षाे से जमा हुआ पुराना करीब 18 टन मलबा हटाया गया। लोकाशाह नगर स्थित खाली पड़े हुए प्लॉटों में से कचरा व मलबा उठाकर वातावरण स्वच्छ किया गया।
स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को एक डम्पर एवं जेसीबी के सहयोग से शहर में सतपुलिया से अजमेर बाईपास तक रोड़ के दोनों साईडों पर स्थित झाड़ियों की कटाई की जाकर रोड़ के दोनों साईड पर जमा मिट्टी एवं मलबा आदि उठाकर लेवलिंग संबंधी कार्य किया गया।
15 दिसम्बर सोमवार को सभी कार्यालयाध्यक्ष जवाजा में हाजिर रहंेंगे
ब्यावर। एसडीओ भगवती प्रसाद द्वारा उपखण्ड क्षेत्रामें कार्यरत पंचायत समिति स्तरीय अधिकारी एवं समस्त विभागों के कार्यालयाध्यक्षों को हिदायत दी गई है कि वे जवाजा पंचायत समिति मुख्यालय स्थित सभागार में 15 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे आवश्यक रूपसे उपस्थित रहेंगे। एसडीओ के अनुसार 15 दिसम्बर को अजमेर जिला में मुख्यमंत्राी महोदया का दौरा प्रस्तावित है।
उपभोक्ता सप्ताह 24 दिसम्बर तक ज़ारी
ब्यावर। उपखण्ड क्षेत्रा में 10 दिसम्बर से आगामी 24 दिसम्बर तक उपभोक्ता सप्ताह ज़ारी रहेगा। रसद प्रर्वतन निरीक्षक अमित शर्मा के अनुसार इस अवधि में बीपीएल उपभोक्ताआंे एवं खाद्य सुरक्षा योजना के उपभोक्ताओं को नियमानुसार रसद सामग्री: चीनी / गेहंू सामग्री वितरित की जाएगी।