सांसद राठौड़ 14 को कामलीघाट व पसून्द में

hari om singh rathour 1राजसमन्द। सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ रविवार को देवगढ़ और राजसमन्द में प्रवास करेंगे। भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की सांसद राठौड़ 14 दिसम्बर रविवार को प्रातः नो बजे कामलीघाट देवगढ़, दोपहर  एक बजे राजसमन्द विधानसभा की पसुंद पंचायत में स्थित तेलियों की चाट भील बस्ती, कोरनावाड़ा और पसुंद गावँ में होने वाले विभिन्न उद्घाटन कार्यक्रमो में सम्मिलित होंगे। सांसद राठौड़ सायं मावली से ट्रेन द्वारा दिल्ली प्रस्थान करेंगे जँहा 15 दिसम्बर सोमवार को संसदीय कार्यवाही में भाग लेंगे।

error: Content is protected !!