164 लाख की लागत के आहुजा नाला निर्माण का शिलान्यास कल

अजमेर 13 दिसम्बर। वार्ड नम्बर 42 आहूजा के बंगले के सामने गुलाबबाड़ी रोड़ पर कल रविवार 13 दिसम्बर को दोपहर 03 बजे 164 लाख की लागत से निर्मित नाले का निर्माण का शिलान्यास कल होगा। दिनेश चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल एवं अध्यक्षता संभागीय आयुक्त व अध्यक्ष अजमेर विकास प्राधिकरण श्री धर्मेन्द्र भटनागर तथा इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द यादव, मेयर नगर निगम कमल बाकोलिया, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत होगें। इस कार्यक्रम के अतिथि भाजपा जिला महामंत्री कैलाश कच्छावा, सोमरत्न आर्य, जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा, आदर्श मण्डल अध्यक्ष घीसूलाल गढ़वाल होगें।
विनीत कर्ताओं में पार्षद सम्पत सांखला, दिनेश चौहान, हेमन्त सांखला, दलजीत सिंह, पवन बैरवा, राजेन्द्र प्रजापति, मनोज मिश्रा, यशोदा नन्दन होगें तथा क्षेत्र के जनता भी इस कार्यक्रम में भाग लेगी।
दिनेश चौहान
पार्षद वार्ड नं. 42
मों. 9887416816
error: Content is protected !!