राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को स्वाइन फ्लू

tweetराजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को स्वाइन फ्लू हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि वक्त पर इलाज शुरू होने से अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। गौरतलब है कि राजस्‍थान में स्वाइन फ्लू कहर बरपा रहा है और अब तक इससे 38 लोगों की जान जा चुकी है।

ashok gehlotगहलोत ने नाकाफी इंतजाम होने पर राजस्थान सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने पूछा है कि वक्त पर जागरूकता अभियान क्यों नहीं चलाया गया। उन्होंने लिखा है, ‘लोगों को जानकारी के अभाव में मौत का शिकार होना पड़ रहा है। पिछली सरकार में जब पहला मामला सामने आया था, हमने उसी वक्त स्वाइन फ्लू की फ्री जांच शुरू कर दी थी।’
गहलोत ने लिखा है कि इस बार नाटक किए जा रहे हैं और स्वाइन फ्लू की फ्री जांच के आदेश तीन दिन बाद लागू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि प्रशासन और शासन कितने गंभीर हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मान सिंह का राजधानी में यह हाल है तो बाकी जिलों में हालात क्या होंगे।
राजस्थान के 22 जिले स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। राजधानी जयपुर में स्वाइन फ्लू का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। हाल ही में लिए गए 167 सैंम्पल्स में से 45 पॉजिटिव मिले थे। यहां पर 11 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। इसके बाद नागौर में संभावित 28 सैंपल्स में से 10 पॉजिटिव पाए गए और यहां पर 4 मरीजों को जान गंवानी पड़ी है। धीरे-धीरे अन्य जिलों में भी स्वाइन फ्लू पैर पसारता नजर आ रहा है।

error: Content is protected !!