उल्लेखनीय सेवाओें के लिए 48 प्रतिभाओं को किया सम्मानित


चित्तौड़गढ़, 15 अगस्त। जिला मुख्यालय पर 69 वां स्वाधीनता दिवस समारोह शनिवार को यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में हर्षाेल्लासपूर्वक एवं पूर्ण उत्साह के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। विद्यालयी छात्र-छात्राओं की अनुषासित परेड एवं बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आकर्षक बेण्डवादन ने स्टेडियम के वातावरण को देषभक्ति की भावना से गंुजायमान कर दिया।
इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेष की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने ध्वजारोहण किया एवं परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। परेड कमाण्डर भैरू गिरि ने उन्हें परेड का निरीक्षण कराया। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रषासन सुरेष चंद्र ने राज्यपाल का संदेष वाचन किया।
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने मुख्य अतिथि के रुप में समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उन सभी महापुरुषों, आजादी की दीवानो एवं वीरांगनाओं का पुण्य स्मरण करना व शत्-षत् वन्दन करना हमे खुषी देता है। जिन्होंने आजादी की जंग में अपना जीवन बलिदान कर दिया, अपनी जवानी जेल में खपा दी तथा फांसी के तख्ते पर जीने-मरने का खेल खेला। देष की आजादी की जंग में कितनी पीढ़ियां खप गई, कितने लोगों ने बलिदान दिए, यह सिर्फ हम अनुमान ही लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज देष की आजादी के लिए मर मिटने वाले समर्पित उन सभी सिपाहियों को शत्-षत् प्रणाम करते हुए इस पावन पर्व पर मां भारती के कल्याण के लिए, देष के गरीब, पीड़ित, दलित, शोषित एवं समाज के सभी पिछड़े लोगों के कल्याण का, उनके लिए कुछ न कुछ कर गुजरने का संकल्प लेने का पर्व है।
उन्होंने कहा कि आजादी के समय जो देष 33 करोड़ नागरिकों का था, वह आज 68 वर्ष बाद 125 करोड़ से ज्यादा लोगों का देष बन गया है। आज हमारा देष नौजवानों का देष है। देष की 65 प्रतिषत जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है, आज दुनिया के सबसे बड़े युवा राष्ट्र के निर्माण में इनकी भूमिका को बरकरार रखने की आवष्यकता है। युवाओं की ऊर्जा के पूर्ण सदुपयोग के लिए ‘स्किल्ड इण्डिया‘ हमारा मिषन बनना चाहिए। बेरोजगारी का दंष झेल रहे युवाओं का कौषल विकास कर हुनरमंद बनाकर उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण में लगाना हमारा ध्येय है। इसके लिए जरुरी यह है कि हम व्यवहारिक एवं व्यावसायिक षिक्षा को महत्व दें। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने ‘कौषल विकास‘ की अनेकों योजनाएं प्रारम्भ की है। इन्हें प्रत्येक युवा तक पहंुचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। ‘मेक इन इण्डिया‘ का हमारा प्रयोजन तभी पूरा हो सकेगा।
मुख्य अतिथि श्रीमती भदेल ने कहा कि हमें विष्व में साफ-सुथरे देष की छवि बनाने एवं ‘स्वस्थ व मजबूत‘ भारत के सपने को पूरा करने के लिए ‘स्वच्छ भारत मिषन अभियान‘ को वास्तविक रुप से जनान्दोलन बनाना होगा। जरुरत इस बात की है कि मानसिक और व्यवहारिक स्तर पर हम स्वच्छता व साफ-सफाई का महत्व समझें। निर्बाध व सतत् रुप से सफलता के लिए यह जरुरी है कि स्वच्छता का यह संदेष ऊपर तक पहंुचे। उन्हांेने कहा कि देष को आगे बढ़ाने के लिए एक जुट होकर काम करेंगे ताकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता डॉ. अम्बेडकर के सपनों का भारत बना सके।
जिला स्तरीय समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए जिले की 48 प्रतिभाओं को प्रषस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में परेड कमाण्डर भैरूगिरि के नेतृत्व में मेवाड़ भील कोर, राजस्थान पुलिस, राजस्थान होमगार्ड, सैनिक स्कूल, आर्मी टू्रप, नेवल टू्रप एवं एयर टू्रप, शहीद मेजर नटवरसिंह शक्तावत रा0उ0मा0वि0 ,एन.सी.सी., सेन्टपाल वि़द्यालय, पुलिस केडेट शहीद मेजर नटवरसिंह स्कूल, रा0बा0उ0मा0वि0 शहर, रा0बा0उ0मा0वि0 स्टेषन, गाइड ट्रूप, विद्या निकेतन, पुलिस बैण्ड, सेन्टपोल बैण्ड एवं सैनिक स्कूल बैण्ड के दलों ने मार्च पास्ट किया।
श्री कालिकाज्ञान केन्द्र उ.मा.वि. कुंभानगर एवं मा.वि. प्रतापनगर ने स्वास्तिक बनाकर सामूहिक डम्बल-लेजम व्यायाम प्रदर्षन किया। समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने व्यायाम प्रदर्षन किया। आलोक स्कूल सूरजपोल ने म्यूजिक व्यायाम, विद्या निकेतन बालक ने योग, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक शहर ने समूह नृत्य, सैनिक स्कूल ने श्रेष्ठ व्यायाम प्रदर्षन तथा मेवाड़ यूनिर्वसिटी की छात्र-छात्राओं ने पिरामिड बनाकर वन्देमातरम इत्यादि मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
समारोह में सांसद सी.पी.जोषी, जिलाप्रमुख श्रीमती लीला जाट, क्षेत्रीय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, सभापति सुषील शर्मा, उप सभापति भरत जागेटिया, प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, जिला कलक्टर वेद प्रकाष, जिला पुलिस अधीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रषासन सुरेष चंद्र, अतिरिक्त कलक्टर भू.अ. रौनक बैरागी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणसिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी.डी. चारण, सचिव यू.आई.टी. मगनलाल योगी, चिŸाौड़ सहकारी भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष अनिल षिसोदिया, सैनिक स्कूल के हैड मास्टर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक झां, रजिस्ट्रार मेजर संजय कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण एवं विद्यालयी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। समारोह का संचालन अनिरुद्ध, माणिक एवं श्रीमती संगीता श्रीमाली ने किया।