129 निकायों में से 87 पर भाजपा का कब्जा

rajasthan election commisionजयपुर। राजस्थान के 129 निकायों में से अजमेर नगर निगम सहित 87 निकायों पर कब्जा जमाने में भाजपा कामयाब रही। वहीं कांग्रेस को 37निकायों में ही सफलता मिल पार्इ। इसके अलावा पांच निकायों की बागडोर निर्दलीय प्रत्याशीयों के हाथ लगी है। सबसे रोचक मुकाबला अजमेर नगर निगम के मेयर पद पर रहा।
एनवक्त तक यहां से कभी टार्इ होने तो कभी कांग्रेस प्रत्याशी को विजेता घोषित करने की खबरें आर्इं लेकिन सफलता का सेहरा यहां भी भाजपा के सिर बंधा।
इसी तरह करौली नगर परिषद के सभापति की कुर्सी पर एनवक्त तक खींचतान चली।
निर्दलियों का साथ हासिल कर यहां भी आखिर भाजपा ने कब्जा जमाया। इस तरह देखा जाए तो भाजपा ने अस्सी से लेकर सौ निकाय हासिल करने का जो दावा किया पार्टी उस पर काफी हद तक खरी उतरी। यहां आपको बता दें की भाजपा को 46 में जबकि कांग्रेस को 16 निकायों में स्पष्ट बहुमत मिला।
लेकिन बावजूद इसके भाजपा ने निर्दलियों का साथ हासिल करके कांग्रेस को इनमें से कुछ निकायों में मजबूत स्थिती में भी पटखनी देने में कामयाबी हासिल की। अजमेर में भाजपा का महापौर आैर पन्द्रह में से नौ परिषदों में सभापति भी अब भाजपा के ही बने हैं।
करीब आधे निकाय प्रमुख सैकण्डरी पास…
शैक्षणिक योग्यता के पैमाने पर भी देखा जाए तो इनमें से करीब साठ निकाय प्रमुख सैकण्डरी योग्यताधारी ही है। कुछ हायर सैकण्डरी पास तो कुछ ग्रेजुएट आैर पोस्ट ग्रेजुएट भी है।

कुछ निकाय प्रमुख अल्पसंख्यक भी…
चूरू की बींदासर, सुजानगढ, आैर हनुमानगढ के भादरा जैसे कुछ निकायों के प्रमुख का दायित्व अल्पसंख्यक समुदाय के जनप्रतिनिधियों को भी मिला है।

जिले का नाम निकाय का नाम चुने गए चेयरपर्सन पार्टी
अजमेर अजमेर धमेन्द्र गहलोत भाजपा
अजमेर केकडी अनिल मितल भाजपा
अजमेर किशनगढ सीताराम भाजपा
अजमेर सरवाड विजय कुमार भाजपा
अजमेर विजयनगर सचिन कांग्रेस
अलवर बहरोड नीलम यादव भाजपा
अलवर खैरथल मीना भाजपा
अलवर खेरली सत्यव्रत आयर्य कांग्रेस
अलवर किशनगढ बास सुनील कुमार भाजपा
अलवर राजगढ ज्योति सैनी निर्दलीय
अलवर तिजारा उर्मिला भाजपा
बांसवाडा कुशलगढ रेखा जोशी भाजपा
बारां अंता कृष्णा कांग्रेस
बारां बारां प्रेमशंकर सांखला कांग्रेस
भीलवाडा आसीन्द कैलाशी देवी खटीक भाजपा
भीलवाडा भीलवाडा ललिता समदानी भाजपा
भीलवाडा गंगापुर रेखा चंदेल कांग्रेस
भीलवाडा गुलाबपुरा धनराज गुर्जर भाजपा
भीलवाडा जहाजपुर विवेक कांग्रेस
भीलवाडा शाहपुरा किरण देवी कांग्रेस
भीलवाडा मांडलगढ नंदिनी साहू भाजपा
बीकानेर देशनोक कानाराम घूँघरवाल भाजपा
बीकानेर डूंगरगढ प्रियंका भाजपा
बीकानेर नोखा नारायण झंवर निर्दलीय
बूंदी बूंदी महावीर मोदी भाजपा
बूंदी इन्द्रगढ ब्रजमोहन गर्ग भाजपा
बूंदी केशवरायपाटन सुखदेव सिंह भाजपा
बूंदी कापरेन मुकेश भाजपा
बूंदी लाखेरी योगेश कुमार भाजपा
बूंदी नैनवा मधु कंवर भाजपा
चित्तोडगढ बडीसादडी पुष्कर राज माली भाजपा
चित्तोडगढ बेगुं पूजा सोनी भाजपा
चित्तोडगढ कपासन दिलीप कुमार व्यास भाजपा
चूरू बीदासर खालिद भाजपा
चूरू छापर महावीर प्रसाद खटीक भाजपा
चूरू राजलदेसर गोपाल नार्इ भाजपा
चूरू रतनगढ इन्द्रकुमार भाजपा
चूरू रतननगर हिना कांग्रेस
चूरू सरदारशहर सुषमा देवी भाजपा
चूरू सुजानगढ सिकन्दर कांग्रेस
चूरू तारानगर सरला देवी भाजपा
दौसा बांदीकुर्इ लक्ष्मी जायसवाल कांग्रेस
दौसा दौसा राजकुमार भाजपा
दौसा लालसोट जगदीश सैनी भाजपा
धौलपुर धौलपुर कमल कांग्रेस
धौलपुर बाडी इरफान कांग्रेस
धौलपुर राजाखेडा सरयू कांग्रेस
डूंगरपुर डूंगरपुर केके गुप्ता भाजपा
डूंगरपुर सागवाडा निर्मला भाजपा
गंगानगर अनूपगढ निर्मला देवी कांग्रेस
गंगानगर गजसिंहपुर पृथ्वीराज भाजपा
गंगानगर करणपुर अनिता भाजपा
गंगानगर केसरीसिंह पुर कालूराम कांग्रेस
गंगानगर पदमपुर सुनील कुमार भाजपा
गंगानगर रायसिंहनगर बिमला भाजपा
गंगानगर सादुलशहर विशन कुमार भाजपा
गंगानगर विजयनगर दिव्यांशु भाजपा
हनुमानगढ भादरा रहीशा बानो कांग्रेस
हनुमानगढ नोहर अमित कांग्रेस
हनुमानगढ पीलीबंगा राजकुमार कांग्रेस
हनुमानगढ रावतसर नीलम निर्दलीय
हनुमानगढ संगरिया नाथूराम भाजपा
जयपुर बगरू संतोष चौहान

error: Content is protected !!