भाजपा के नगर एंव ग्रामीण मंडलों के संघठन चुनाव में धांधली का आरोप

प्रेस वार्ता में मंत्री किरण पर पार्टी में गुटबाजी पनपाने व जहर घोलने का आरोप
राष्ट्रिय अध्यक्ष को पत्र लिख निष्पक्ष चुनाव की माँग की-

IMG_20151013_143237842राजसमन्द। भाजपा राजसमन्द के नगर और ग्रामीण मण्डल के संघठन चुनाव में धांधली करने के साथ ही पार्टी में आतंरिक लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए जिला मंत्री और पूर्व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल ने कहा की भाजपा एक कैडर बेस पार्टी हे जिसको कैडर लेस पार्टी बनाया जा रहा हे। प्रेस वार्ता में पूर्व नगर महामन्त्री सत्यदेव सिंह चारण और प्रजीत तिवारी ने पी एच ई डी मंत्री किरण माहेश्वरी पर मण्डलों में गुटबाजी पनपाने का आरोप लगाते हुए कहा की मंत्री के इशारे पर ही पार्टी में जहर गोला जा रहा हे। जिसका आने वाले चुनाव में प्रतिकूल असर पड़ेगा। पूर्व चेयरमेन अशोक रांका ने कहा की दोनों ही मण्डलों के चुनाव मे किसी भी बूथ पर कोई भी बैठक आहूत नही की गई बल्कि घर बेठ कर नाम तय किये जा रहे हे और बाद में घर घर जाकर कार्यकर्ताओं से हस्ताक्षर करवाये जा रहे हें। पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील जोशी ने कहा की मंत्री और विधायक किरण के निर्देशन में ही संघठन को तोड़ने का कार्य किया जा रहा हे । चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक किसी भी तरह की सार्वजानिक बैठक नही बुलाई गई हे। हर चुनाव में ये परम्परा रही हे की पालीवाल मार्केट स्थित जिला कार्यालय में ही नगर मण्डल के चुनाव होते आये हे लेकिन अबकी बार कुछ कार्यकर्ताओं के नीजि आवास पर बेठके आयोजित की गई जिसमे गिने चुने विश्वस्त लोगों को ही आमन्त्रित किया गया। मण्डल की बैठकों में पूर्व अध्यक्ष भी पदेन सदस्य होते हे लेकिन किसी भी पूर्व अध्यक्ष को सुचना तक नही दी गई और अधिकाँश कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रक्रिया से अनजान और दूर रखा गया हे ताकि मनमर्जी से अपने चहेते लोगो को पदासीन किया जा सके। इस चुनाव प्रक्रिया का दूरगामी और विपरीत प्रभाव होगा। पूर्व नगर अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना ने वार्ता में कहा की जेसे ही इस धांधली की जानकारी पुख्ता हुई सारी प्रक्रिया के विरुद्ध भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, चुनाव प्रभारी सुरेन्द्र पाल सिंह टी टी और प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ को 9 अक्टूबर शुक्रवार को ईमेल के माध्यम से पत्र लिख कर सूचित कर दिया गया था। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही होने से मजबूरन प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से हमे इस मामले को उठाना पड़ रहा हे। पत्र में हमने मांग की हे की दोनों ही मण्डल के चुनाव को अवेध घोषित करते हुए वापस निष्पक्ष और पारदर्शिता पूर्ण चुनाव करवाए जाए।
प्रेस वार्ता में जिला मंत्री और पूर्व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना, पूर्व चेयरमेन अशोक रांका, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील जोशी, ग्रामीण मण्डल के पूर्व महामन्त्री जवाहर जाट और पूर्व नगर मण्डल महामन्त्री सत्यदेव सिंह चारण और प्रजीत तिवारी ने सम्बोधित किया।

error: Content is protected !!