दीपावली स्नेह मिलन सामाजिक समरस्ता के रूप में

diwaliजयपुर। समाज को सद्गुणी, सामाजिक समरसता व सेवाकार्यें से पांच दिवसीय दीपोत्सव का आयोजन कर युवा पीढी को सनातन धर्म की जानकारी देने का पर्व ही दीपावली है। ऐसे आर्शीवचन भारतीय सिन्धु सभा की ओर से भरत अपार्टमेन्ट पर आयोजित दीपावली स्नेह मिलन में मार्गदर्शक माननीय कैलाशचन्द जी ने कहे। उन्होने सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रमों को भी समाज के जरूरतमन्द परिवारों के लिए हितकारी बताया।
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री मोहनलाल वाधवाणी ने कहा कि सभा की ओर आगामी 26-27 दिसम्बर, 2015 को पुष्कर(अजमेर) में राज्य स्तरीय सिन्धी पंचायत (मुखी) सम्मेलन के आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुये सभी को सम्मिलित होने का आव्हान किया। प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने प्रदेश के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुये बताया कि सिन्धु दर्शन यात्रा, सिन्धी विषय लेकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों हेतु सहयोग, सिन्धी महापुरूषों के जीवन को पाठयक्रम में जोडने हेतु राज्य सरकार से चर्चा की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष लेखराज माधू ने सभी कार्यकर्ताओं द्वारा दिये गये सहयोग की चर्चा करते हुये प्रदेश में कार्यकर्ताओं के प्रवास व सम्पर्क करके कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास कर रहे है।इसी से बाल संस्कार शिविरों का भी सफल आयोजन हो सका है। राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री गोविन्द रामनाणी ने भी अपने विचार प्रकट किये।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण महानगर अध्यक्ष श्री चन्द्र वरियाणी व आभार श्री गोरधनदास आसनाणी ने प्रकट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन महानगर मंत्री हीरालाल तोलाणी ने किया। संत कवंरराम का जीवन परिचय व गीत दादा नारायणदास पारवाणी व श्री नन्दलाल लालवाणी ने कविता प्रस्तुत की।
समारोह में सर्वश्री नोतनदास कर्मचंदाणी, तेजभान शर्मा, डॉ. वासदेव केसवाणी, डॉ. कैलाश शिवलाणी, उतमचन्द टेकचंदाणी, लक्षमण टेकचंदाणी, हरगुनदास नेभनाणी, किशनचन्द छताणी, भगवान मनवाणी, मोहन छताणी, हेमनदास, रमेश चावला सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट किये।

(हीरालाल तोलाणी)
महानगर मंत्री
मो. 094143 89791

error: Content is protected !!