भारतीय सिन्धु सभा की प्रदेष कार्यकारिणी की बैठक 26-27 मार्च को

jodhpur newsजोधपुर, 24 फरवरी। भारतीय सिन्धु सभा, जोधपुर महानगर इकाई सहित पाँचों प्रखण्डों रातानाडा, प्रतापनगर, शहर, चौहाबो, मधुबन बासनी के कार्यकर्ताओं की एक मार्गदर्शक बैठक सिंधी गुरुसंगत दरबार में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी वार्षिक बैठक 2016 की कार्य योजना को मूर्त रूप देने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियाँ कार्यकर्ताओं को दी गई। बैठक आगामी 26-27 मार्च 2016 को जोधपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में वार्षिक केलेण्डर सहित सम्पूर्ण वर्ष के कार्यक्रम व आयोजनों की रूपरेखाएँ तैयार की जाएगी। साथ ही वर्ष 2015 में 15 संभागों के 24 जिलाध्यक्षों व महामंत्रियों द्वारा अपने क्षेत्र में किए गये सभा के कार्यों व आयोजनों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा।
प्रदेश संगठन महामंत्री मोहनलाल वाधवाणी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आयोजन की सफलता कार्यकर्ताओं के निष्काम सेवाभाव से जुड़ी है, इसके लिए समर्पण की भावना का होना नितान्त आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बैठक से जुड़ी आवास, भोजन, यातायात, चिकित्सा, पंजीकरण, बौद्धिक सत्र व बैठक व्यवस्था सम्बन्धी विशेष मार्गदर्शन प्रदान किए।
ं प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने विभिन्न योजनाओं के लिए कमेटियाँ गठित करने हेतु आवश्यक सलाह-मशविरा किया, साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सिन्धु-दर्शन यात्रा 2016 बीसवां सिन्धु दर्शन उत्सव दिनांक 23 जून से 26 जून तक लेह-लद्दाख में होने की विशेष जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पाँच प्रकार के मार्ग है तथा इसके लिए धनराशि सीधे ही बैंक खाते में जमा करवाई जा सकती है। आवश्यक फॉर्म व वेबसाईट की जानकारी भी दी गई।
महानगर अध्यक्ष तीरथ डोडवाणी ने बैठक हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं में सुनील मीरचंदानी, कमलेश लिमाणी, डॉ.प्रदीप गेहानी, रतन तोलानी, लक्ष्मण खटवानी, कैलाश थावानी, खुशालदास टहलयानी, डॉ. जयकिशन सुखनानी को कमेटी प्रमुख बनाया, जिनके माध्यम से प्रदेश कार्यकारिणी वार्षिक बैठक 2016 का आयोजन किया जाएगा।
मार्गदर्षक कैलाश जी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में सेवाभाव जागृत करना होगा तथा सामाजिक कार्यों के लिए यदि सहयोग हेतु कोई श्रम भी करना पड़े तो भी हिचकना नहीं चाहिए सेवा व समर्पण अति आवश्यक है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी क्षमता से इसे पूर्ण करने का निश्चय कर ले तो कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी।
बैठक का संचालन डॉ. प्रदीप गेहाणी ने किया। डॉ॰ जयकिशन सुखनाणी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया।
(प्रदीप गेहानी)
सचिव
मो.09214699906

error: Content is protected !!