भाजपा ने उठाई हज यात्रियों की समस्या

भाजपा ने अल्पसंख्यक वित्त आयोग, मेवात विकास बोर्ड और हज कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त नहीं किए जाने पर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान ने कहा कि इन बोर्डो के अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं होने से अल्पसंख्यक विकास कार्यक्रमों पर सही तरह से निगरानी नहीं हो पा रही।

पठान ने हज यात्रा पर जाने वाले लोगों की परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि हज कमेटी का अध्यक्ष नहीं बनने से लोगों की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। आगामी गुजरात चुनाव में अल्पसंख्यकों का भारतीय जनता पार्टी को समर्थन का दावा करते हुए पठान ने कहा कि वहां हालात सुधर गए हैं और अच्छा माहौल है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान में एक लाख सदस्य बनाएगा।

 

error: Content is protected !!