सिन्धी भाषा दिवस कार्यक्रम 10 अप्रैल को

jodhpur newsजोधपुर-सभा की सम्पन्न प्रदेश कार्यकारिणी वार्षिक बैठक 2016 में अगामी सत्र 2016-17 के दायित्व परिवर्तन एवं नवीन जिम्मेदारी के रुप में भारतीय सिन्धु सभा जोधपुर महानगर इकाई में कार्यकारिणी गठन हेतु एक बैठक दिनांक4/4/2016 सोमवार को शाम 5 बजे,पूज्य सिन्धी पचांयत भवन 16 सेक्टर चौ.हा.बोर्ड.पर माननीय श्री तीरथ डोडवानी-जोधपुर संभाग प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में भारतीय सिन्धु सभा जोधपुर महानगर इकाई में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में 10अप्रैल सिन्धी भाषा दिवस कार्यक्रम योजना पर विचार करते हुए तय हुआ की “सिन्धी भाषा -संस्कृति -संस्कार से जुड़ी विडियो फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा।
यह कार्यक्रम श्री गणेश लाल उस्ताद मिनी आडिटोरियम,सूचना केन्द्र के पास ,पावटा में शाम 4 से 8 बजे तक आयोजित होगा,
तीन सत्रों के कार्यक्रम मेंसे एक सत्र में एडवोकेट दिलीप मूलचन्दानी द्वारा संविधान की आठवीं अनुसूची में भारतीय भाषाओ को प्राप्त अधिकार,
डाँ.अभिनव राजपुरोहित द्वारा भाषा एवं संस्कृति का संम्बध,
श्रीमती लीला कृपलानी द्वारा देवनागरी देव भाषा पर व्याख्यान दिया जायेगा।
शेष दो सत्रों में सिन्धी फिल्म का प्रदर्शन प्रोजेक्टर के माध्यम से होगा।
प्रवेश केवल ADMISSION TICKET के माध्यम से होगा।
ADMISSION TICKET वासुदेव टेकवानी,महानगर मंत्री,भा.सि.सभा,
जोधपुर महानगर इकाई, राजस्थान प्रदेश ,मो.न.9468812888 से प्राप्त कर सकते है।
आपकी उपस्थिति सादर अपेक्षित है।
…डाँ.प्रदीप गेहानी,अध्यक्ष, भा.सि.सभा, जोधपुर महानगर इकाई, राजस्थान प्रदेश।

error: Content is protected !!