स्व भंडारी ने जीवन का कण कण राष्ट्र को समर्पित किया – सांसद राठौड़

सुन्दर सिंह भंडारी की 96 वीं जन्म जयंती पर गोष्ठी का आयोजन

IMG_20160412_125935239सुन्दर सिंह भंडारी की 96 वीं जन्म जयंती पर आयोजित गौष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा कि स्व भंडारी भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे जिन्होंने अपने जीवन का कण कण राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। वे सादगी और उच्च विचारों की प्रतिमूर्ति थे। आज भाजपा जिस उच्च स्थान पर ख़ड़ी हे उसके पीछे भंडारी जी का महत्वपूर्ण योगदान हे। संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की स्व सुन्दर सिंह भंडारी की जन्म जयंती पर दोपहर 1.30 बजे सांसद कक्ष में एक गोष्टी का आयोजन किया गया जहाँ कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से शपथ लेकर स्व भंडारी के राजनीतिक और सामजिक मूल्यों को नीति पूर्वक आगे बढाने का संकल्प ।लिया गया।पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक ने स्व भंडारी के जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुए कहा उनका जन्म 12 अप्रैल 1921 को उदयपुर में हुआ था इनके पिता डा सुजानसिंह जाने माने चिकित्सक थे एँव इनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा भी उदयपुर और सिरोही में हुई थी। बाद में वे राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के बने। भंडारी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सहपाठी थे। एक समय जनसंघ के राष्ट्रिय अध्यक्ष पंडित दीन दयाल थे तो महामन्त्री भंडारी थे। इमरजेंसी से पूर्व स्व भंडारी को मीसा के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पूर्व चेयरमेन महेश पालीवाल ने कहा कि सुन्दर सिंह भंडारी ने 8 अप्रैल 1980 को मुम्बई में भाजपा का गठन किया था लेकिन राजनीतिक दूरदर्शिता का परिचय देते हुए युवा मोर्चा और जनता विद्यार्थी मोर्चा का भी गठन किया था। भाजपा के जिला मंत्री गोपाल कृष्ण पालीवाल ने कहा कि मानवाधिकार आयोग के अखिल भारतीय अध्यक्ष रहने के बाद भंडारी जी को बिहार और गुजरात के राज्यपाल के रूप में भी याद किया जाता हे। स्व भंडारी भाजपा के नीति निर्धारक होने के साथ ही सच्चे देश भक्त थे। गौष्ठी कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष प्रवीण नंदवाना, टी ए सी सदस्य राजकुमार अग्रवाल, पूर्व प्रधान सुरेश जोशी, पार्षद भेरूलाल कच्छारा, श्यामसुन्दर मोरवड़,श्रीकिशन पालीवाल, गणेश पालीवाल, हिम्मत कुमावत, रमेश खिंची, नर्बदा शंकर सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!