काग्रेंस के सैकड़ों कार्यकर्ता जयपुर रवाना

badmer newsबाड़मेर 12 अप्रैल
जयपुर में बुधवार को आयोजित होने वाले बाबा भीमराव अम्बेडकर की 125 वंी जयंति महोत्सव एवं दलित सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाड़मेर जिला काग्रेंस कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष फतेह खां एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के नेतृत्व में जयपुर रवाना हुए।
काग्रेंस के जिला प्रवक्ता मुकेष जैन ने बताया कि प्रदेष काग्रेंस कमेटी के नेतृत्व में डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 125 वीं जयंति समारोह बुधवार को आयोजित किया जा रहा हैं तथा इसी अवसर पर दलित सम्मेलन भी आयोजित हो रहा है जिसमें बाड़मेर से 1000 से अधिक कार्यकर्ता मंगलवार को जयपुर रवाना हुए। जो उक्त कार्यक्रम में भाग लेंगे।
जिला प्रवक्ता मुकेष जैन ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षैत्र से एक-एक बस से सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना हुए तथा कई कार्यकर्ता टेªन एवं छोटे साधनों से भी रवाना हुए। बाड़मेर विधानसभा क्षैत्र की बस को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन एवं जिला अध्यक्ष फतेह खां ने हरी झुण्डी दिखाकर रवाना किया।

एडवोकेट मुकेष जैन
जिला प्रवक्ता, बाड़मेर

error: Content is protected !!