जल स्वावलम्बन के लिए राशि स्वीकृत

falsund newsगोपालसिंह जोधा
फलसूंड मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना के तहत संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के लिए जोधपुर सांसद श्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने 12लाख की राशि स्वीकृत की है|
जैसलमेर भाजयुमो के उपाध्यक्ष हजारी राम कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद महोदय ने क्षेत्र की पन्नासर ग्राम पंचायत के शक्ति फौजदार नगर में भीमसिंह/जेतमालसिंह का पाड़ा व गुलाबसिंह/मोतीसिंह का पाड़ा में सार्वजनिक टांका निर्माण के लिए तीन तीन लाख की राशि स्वीकृत की है |इसी क्रम में बलाड ग्राम पंचायत के रूपसर में सियागों की ढाणी के पास शिवनगर व रा.प्रा.वि.भैसा नाडा में भी सार्वजनिक टांका निर्माण के लिए तीन तीन लाख की राशि स्वीकृत की है |

error: Content is protected !!