राजस्व शिविरों में 1536 प्रकरणों का निस्तारण

colecter in Khandela Rajasv Campफ़िरोज़ खान बारां, ( राजस्थान )25 मई। जिले में बुधवार को पांच स्थानों पर लगे राजस्व शिविरों में कुल 1536 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। किशनगंज के खण्डेला में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में निरीक्षण हेतु पहुंचे जिला कलक्टर डॉ एस.पी. सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों के विभिन्न प्रकरणों को सुलझाने के साथ ही आधार कार्ड बनाने, भामाशाह लिंकेज करने, रुपे कार्ड वितरित कर एक्टिवेट करने व बन चुके भामाशाह कार्ड वितरित करने जैसे कार्य भी प्रमुखता से किए जाएं।
एडीएम शाहाबाद रामप्रसाद मीणा व एसडीएम अशोक पुरुसवानी ने निरीक्षण हेतु पहुंचे कलक्टर शिविर में निस्तारित प्रकरणों की जानकारी दी। उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए कलक्टर ने कहा कि राजस्व शिविर वर्षों पुरानी समस्या के त्वरित समाधान का माध्यम बन रहे हैं। इसके अलावा उन्होने स्वच्छ भारत मिशन, जल संरक्षण, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना आदि के बारे में ग्रामीणों के विस्तार से बताया। ग्राम पंचायत के लगभग ओडीएफ हो जाने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होने सबके प्रयासों की सराहना की। शिविर में उपस्थित एएनएम से कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चे की जानकारी मिलते ही तुरंत उसे एमटीसी में भर्ती करवाने की व्यवस्था करें।
आज यहां लगेंगे राजस्व शिविर
राजस्व लोक अदालत अभियान प्रभारी एडीएम नरेश मालव ने बताया कि गुरुवार को मांगरोल के मऊ, अटरू के अंताना, छबड़ा के कोटड़ापार, छीपाबड़ौद के फूलबड़ौदा, किशनगंज के जलवाड़ा व शाहाबाद के बिची में राजस्व शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

error: Content is protected !!