सुलेमान पीर दरगाह पहुँचे ग्रुप फॉर पीपल्स सदस्य, की इबादत – लगाये परिन्डे

IMG_20160524_193704ग्रुप फॉर पीपल्स जैसलमेर के इस भीषण गर्मी मे प्यासे पक्षियों को बचाने के लिये चलाये एक छोटे से प्रयास *परिन्डा अभियान* के तहत बाड़मेर रोड स्थित सुलेमान पीर की दरगाह मे ग्रुप सदस्यों देवेंद्र सिंह परिहार, जाकिर हुसैन, पार्षद पर्वत सिंह भाटी, रवि टिलवानी, जितेन्द्र खत्री, ओम भार्गव, पुखराज सोनी आदि ने परिन्डे लगाये । ग्रुप के देवेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि 68 BSF और केंद्रीय विध्यालय डाबला के समीप स्थित इस पाक जगह पर ग्रुप सदस्यों ने मिलकर सुलेमान पीर बाबा से जैसलमेर वासियों के बीच आपसी भाईचारे को बनाये रखने की दुआ की । दरगाह के कार्यकर्त्ता ग्रुप सदस्य जाकिर हुसैन ने देखरेख की जिम्मेवारी लेते बताया कि bsf के परिवारजन और इसी रास्ते स्थित शोरो की ढाणी के वाशिँदे यहाँ नित्य बाबा की दरगाह पर दर्शन करने आते है ।

error: Content is protected !!