अनुशासन एवं संस्कार से जीवन जिएं-कर्नल सोनाराम

DSCN1055DSCN1091बाड़मेर | अनुशासन एवं संस्कार व्यक्ति के जीवन के आवश्यक अंग है संस्कारित व्यक्ति हमेशा सफलता प्राप्त करते है |
ये उद्गार बाड़मेर सांसद कर्नल सोना राम चौधरी ने राजकीय उ प्रा वि जोगेश्वर कुआ गरल में 60 वीं उच्च प्राथमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही
कर्नल चौधरी ने ओलंपिक खिलाड़ी खेताराम जाट का उदाहरण देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास एवं कड़ी मेहनत से व्यक्ति सफलता की उच्चतम सीढी को छु सकता है उन्होंने खेल को खेल की भावना से खेलने की बात कही उन्होंने सांसद कोटे से 2.5 लाख रुपये गोगाजी मंदिर में वाचनालय भवन के निर्माण के लिए देने की घोषणा की
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए PHED के अधीक्षण अभियन्ता नेमाराम परिहार ने कहा कि खेल स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक खेलों से तन एव मन का सर्वांगिण विकास होता है | अधिशासी अभियन्ता सोनाराम बेनीवाल ने कहा कि बाड़मेर जिले में खेल प्रतिभावो की कमी नहीं है उन्हें तराशकर निखारने की आवश्यता है | जिला परिषद् सदस्य नरसिंह कडवासरा ने कहा कि अकादमिक शिक्षा के साथ व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करें ताकि निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकें| ABEEO कलाराम चौधरी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला |
इस मोके पर अतिथियों ने दानदाता भीखोणी मूढ़ परिवार व सिरोमोणी बेनीवाल परिवार का सम्मान किया गया आयोजन सचिव ठाकराराम चौधरी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया | मंच संचालन जोगाराम सारण ने किया
इस अवसर पर पूर्व सरपंच भेराराम बेनीवाल , सरपंच गजरों देवी , पंचायत समिति सदस्य जीयाराम ईशराम और सरस्वती बेनीवाल, ग्रामसेवक ठाकराराम जाखड़, गोविन्द सहित सेकड़ो की संख्या में ग्रामीण खिलाड़ी एवं निर्णायक उपस्थित रहे |

error: Content is protected !!