कांग्रेस के विरुद्ध जनरोष चरम पर-किरण माहेश्वरी

उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि सारे भारत में कांग्रेस के विरुद्ध जनरोष चरम पर है। कांग्रेस की नीतियाँ भ्रष्टाचार को संरक्षण एवं महंगाई बढ़ाने वाली रही है। कथनी और करनी में अंतर कांग्रेस की संस्कृति रही है। डीजल के मूल्यों में वृद्धि, रसोई गेस पर 6 सिलेण्डरों की सीमा और खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश काँग्रेस की जन विरोधी नीतियों का प्रमाण है। कोयला घोटाले नें सभी घोटालों की  सीमा तोड़ दी है। राष्ट्र मंडल खेलों में 76000 करोड़, दूसरी पीढ़ी की रेडियो तरंगों में 176000 करोड़ और कोयला खानों के आवंटन में 186000 करोड़ का घोटाला, काँग्रेस की घोटाला संस्कृति की तस्वीर दर्शाती है।

किरण नें मांग की कि प्रधानमंत्री नैतिक एवं राजनीतिक दायित्व को स्वीकारें और त्यागपत्र देकर देश की छवि को लज्जित होनें से बचाए।

किरण राजग द्वारा गुरूवार को आहुत भारत बंद में जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करेगी। वे गुरुवार को प्रातः  कालीन उड़ान से दिल्ली होते हुए जम्मू के लिए प्रस्थान करेगी। वे शुक्रवार प्रातः पुनः उदयपुर पहुँचेगी।

Comments are closed.

error: Content is protected !!