बीकानेर। बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए लघु एवं सूक्ष्म उद्यम डवलपमेंट प्रोग्राम में बीछवाल का चयन कर 6.41 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है। इसमें केन्द्र सरकार की ओर से 3 करोड़ 84 लाख 60 हजार रुपए का अंशदान स्वीकृत किया गया है।
केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पिछले दिनों केन्द्र के प्रोग्राम (एमएसई-सीडीपी ) में बीछवाल का चयन कराने के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मित्र से मुलाकात की थी।
केन्द्रीय मंत्री मिश्र ने बीछवाल को योजना के तहत चयन करने की जानकारी केन्द्रीय राज्य मंत्री मेघवाल को दी है।
मेघवाल ने बताया कि सूक्ष्म और लघु उद्यम कलस्टर डवलपमेंट प्रोग्राम में बीकानेर संभाग का एक मात्र बीछवाल क्षेत्र चुना गया है।
मंत्रालय ने 384.60 लाख रुपए की अनुदान सहायता जारी कर दी है। शेष राशि राज्य सरकार से दी जानी है।
केन्द्र के किसी बड़े प्रोग्राम में बीकानेर के उद्योगिक क्षेत्र का चयन पहली बार किया गया है।
– मोहन थानवी