मेनारिया समाज का *ब्रह्म गौरव सम्मान* 2 अक्टूबर को

menar-news(लोकेश मेनारिया)
मेनार।मेनारिया ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संयोजन में छात्र राजनीति में विभिन्न पदों पर जीतने वाले चितौड़ से अध्यक्ष रवि मेनारिया, उदयपुर से भावना मेनारिया ,रचना मेनारिया, इंदु मेनारिया, कपासन से आयुषि मेनारिया,भींडर से कृष्णा मेनारिया और निर्मला मेनारिया, साँवलिया जी से सोनिया मेनारिया तथा झाड़ोल बस दुर्घटना में साहस दिखाते हुए मदद करने वाले तुलसीराम मेनारिया , नारायण लाल मेनारिया रोडवेज कर्मी और सहायता के लिए सर्वप्रथम पहुँचने वाले उमेश , पर्यावरण संरक्षण कार्क्यक्रम *प्रोजेक्ट ग्रीन गवारडी*के लिए ग्राम गवारडी के , सिंहस्थ कुंभ में 48 लाख का शिवलिंग स्थापित कर समाज जणो की सेवा करने वाले समाजसेवी भँवर धीरज पानेरी, स्कुल व्याख्याता में चयनित गोपाल मेनारिया, प्रकाश मेनारिया, बॉलीवुड में पदार्पण करने वाले अभिनेता देव मेनारिया का स्वागत किया जाएगा।
कार्यक्रम में आवरी माता में स्थित समाज की धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए युवाओ से चर्चा करके काम जल्द काम शुरू करवाया जाएगा।
कार्यक्रम में समाज में व्याप्त कुरीतियों , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,नारी शिक्षा पर बल , और ग्राम स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने पर चर्चा की जाएगी।कार्यक्रम के पश्चात् सभी प्रसाद ग्रहण करके लौटेंगे। कार्यक्रम में युवाओ के उत्साह को देखते हुए सैंकड़ो लोग उपस्थिति देंगे।

error: Content is protected !!