राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित

untitledबीकानेर, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बीकानेर के 5 वरिष्ठ नागरिकों व 1 संस्थान का जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मान किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार ने बताया कि शनिवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्राी डाॅ अरूण चतुर्वेदी व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक रवि जैन ने विभिन्न क्षेत्रों मेें उल्लेखनीय कार्य करने पर डाॅ प्रभा भार्गव, डाॅ एस पी पुरोहित, ईश्वरदयाल सूडिया, कन्हैयालाल सोनी, सुधा दीक्षित व रामप्रताप हनुमानदास मूंधड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि को सम्मानित किया। उन्हें सम्मानस्वरूप श्रीफल, शाॅल, शील्ड, प्रशस्तिपत्रा प्रदान किये गये।

mohan thanvi

error: Content is protected !!