बीकानेर 1 अक्टूबर । शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के तत्वावधान में पुरानी जेल रोड स्थित श्री ब्राह्यण स्वर्णकार पंचायती भवन में कवि कथाकार मनोज कुमार शर्मा के काव्य संग्रह ”आओ जाजम जमावां” तथा कवि कथाकार राजाराम स्वर्णकार की कृति ”जिन कदमों ने रचे रास्ते” का लोकार्पण अतिथियों ने किया । दोनों लेखकों ने अपनी रचनाएं भी सुनाई । मुख्य अतिथि करौली के जिला कलक्टर मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि ”जिन कदमों ने रचे रास्ते” में रचियता ने अपने अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया है । मुख्य वक्ता भवानी शंकर व्यास विनोद ने कहा कि ”आओ जाजम जमावां” में राजस्थानी भाषा में जीवन से जुडी 55 कविताएं है जो नये तेवर और मुहावरों के साथ लोकरंगों से सराबाेर है ।कार्यक्रम के अध्यक्ष जयपुर के समाजसेवी सीताराम मथुरिया ने लोकार्पित कृतियों के रचनाकारों के साहित्यिक अवदान की सराहना की । विषिष्ट अतिथि राजस्थान राज्य अभिलेखागार के निदेशक डा महेन्द्र खडगाव; वरिष्ठ कथाकार डा0 आनन्द कौर व्यास ने भी विचार रखे। इससे पहले आगाज कु मीनाक्षी स्वर्णकार ने शंख ध्वनि से किया। व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा; चित्रकार मुरलीमनोहर के माथुर सहित साहित्यकार मौजूद थे। संयोजन संजय आचार्य वरुण ने किया । राजेन्द्र जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
– मोहन थानवी