शिक्षक मोमबती की भांति स्वयं जलकर दूसरों की जिंदगी रोशन करता है

dungar-1बीकानेर,19 अक्टूबर। केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि एक शिक्षक मोमबती की भांति स्वयं जलकर दूसरों की जिन्दगी को रोशन करता है।
केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री बुधवार को राजकीय डूंगर कॉलेज के प्रताप सभागार में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सभ्यता एवं संस्कृति को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने में शिक्षक वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उन्हांेने कहा कि शिक्षक, विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति एवं संस्कारों का ज्ञान भी दें। शिक्षक-विद्यार्थी में निरन्तर सार्थक संवाद होना चाहिए।
श्री मेघवाल ने डूंगर कॉलेज में खेल मैदान बनाने की मांग पर कहा कि सांसद कोष से 15 लाख रूपये इसके लिए दिये जायेंगे। इसके अलावा कॉलेज मंे खेल गतिविधियों को प्रमोट करने के लिए भारत सरकार के खेल मंत्रालय से वे नियमित संपर्क में हैं। उन्हांेने कॉलेज प्राचार्य से कहा कि वे महाविद्यालय के विकास के लिए प्रस्ताव बनाकर दें, जिससे आगामी बजट में प्रावधान किया जा सके। उन्होंने कहा आगामी बजट में बीकानेर का विशेष ध्यान दिया जायेगा। इसके तहत रेल, चिकित्सा, खेल आधारभूत सुविधाओं के विकास में अधिक से अधिक राशि स्वीकृत करवाने के प्रयास होंगे। इसके अलावा भी कोई विकास योग्य उपलब्ध करवाने की बात कही।
डूंगर कॉलेज के पूर्व छात्र के रूप में नन्द किशोर सोलंकी ने कॉलेज के ऐतिहासिक परिपेक्ष्य पर प्रकाश डाला और कहा कि यहां के छात्रों ने लगभग सभी राजनैतिक दलांे में अपने नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। यहां के पूर्व विद्यार्थी प्रशासनिक सेवाओं सहित खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। वहीं चिकित्सा, अभियांत्रिकी, साहित्य, संगीत, कला के क्षेत्र में भी विशेष दक्षता का परिचय दिया है।
प्राचार्य डॉ.बेला भनोत ने केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री का स्वागत किया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्हांेने कॉलेज में संसाधनों के विकास की आवश्यता जताई। कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक दिग्विजय सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन व्याख्याता डॉ.राज नारायण व्यास ने किया। आभार सतीश कौशिक ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य,मोहन सुराणा, छात्र संघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
महाविद्यालय कैन्टीन का शिलान्यास-केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने डूंगर कॉलेज परिसर में महाविद्यालय केन्टीन का शिलान्यास किया। इस कैन्टीन पर सांसद निधि से 10 लाख रूपये खर्च किए जायेंगे।
——
पत्रकार शर्मा की माता के निधन पर जताया शोक
naveen-jiबीकानेेर,19 अक्टूबर। केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने बुधवार को पत्रकार नवीन शर्मा के जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित निवास पहुंचकर, उनकी माता के निधन पर शोक जताया तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य और मोहन सुराणा भी उनके साथ थे।

error: Content is protected !!