सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने का आह्वान

photo-1बीकानेर, 21 अक्टूबर। संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि विद्यार्थी, शिक्षार्जन के साथ-साथ भारतीय सभ्यता, संस्कृति एवं संस्कारों को आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
डॉ. मेघवाल शुक्रवार को बेसिक पीजी महाविद्यालय के सांस्कृतिक सप्ताह ‘उल्लास 2016’ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक युग के साथ चलने की सीख दी तथा जड़ों से जुड़े रहने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की शालू, संध्या, प्रतिभा और अश्लेषा ने विभिन्न गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। नारायण, प्रवीण और वेदप्रकाश ने गीत प्रस्तुत किया। नरेन्द्र सिंह ने मिमिक्री के साथ दर्शकों की तालियां बटोरीं। समारोह के दौरान दो दर्जन से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
बेसिक महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामजी व्यास ने महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। प्राचार्य डॉ. शिवराम सिंह झांझड़िया ने स्वागत उद्बोधन दिया। अमित व्यास ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेश सारण एवं डॉ. अर्चना पुरोहित ने किया।

error: Content is protected !!