पुलिस स्मरण दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

shraddhanjaliबीकानेर, 21 अक्टूबर। सीमा सुरक्षा बल के क्षेत्राय मुख्यालय, सागर रोड में शुक्रवार को पुलिस स्मरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय पुलिस बलों के शहीद हुये कार्मिकों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
उप महानिरीक्षक क्षेत्राय मुख्यालय, बीकानेर यशवंत सिंह व अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर, शहीदों के बलिदान को याद किया गया। उप महानिरीक्षक ने पुलिस बलों में वर्ष के दौरान शहीद हुये सभी कार्मिकों का नाम पढ़कर उन्हें स्मरण किया व दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस वर्ष पुलिस बलों के कुल 453 कार्मिकों ने देशसेवा में रहते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें से 55 कार्मिक सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत थे। इस अवसर पर क्षेत्राय मुख्यालय एवं इसके अधीन वाहिनियों के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व अन्य कार्मिक उपस्थित थे।
—— मोहन थानवी

error: Content is protected !!