जलदाय मंत्री ने सादगी से मनाया जन्मदिन

k1k2जयपुर, 29 अक्टूबर। जलदाय मंत्री श्रीमती किरण माहेष्वरी ने आज राजसमंद में अपना 57वां जन्मदिन बेहद सादगीपूर्वक मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे समेत मंत्रीमंडल के अनेक सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।
श्रीमती माहेष्वरी ने राजसंमद में स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना कर दिन की शुरुआत की। दोपहर बाद वे आसोटिया स्थित द्वारिकाधीश गौशाला पहंुंच गायांे को घी, गुड़, दलिया व घास खिला गऊ सेवा की। इस मौके पर उन्होंने गौशाला के मुखिया व सभी गौ पालकों को शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।
जलदाय मंत्री ने राजसमंद में रेल्वे स्टेशन के पास आम्बा बस्ती (कच्ची बस्ती) में कम्बल वितरित किए। यही नहीं जलदाय मंत्री ने बच्चांे के बीच जन्मदिन का केक काटकर इन्हें खिलाया और उपहार भी वितरित किए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें 21 किलों की पुष्प माला पहना कर तलवार भेंट कर भव्य स्वागत सत्कार किया।
श्रीमती माहेश्वरी को सुबह से ही बधाई देने वालों तांता लगा रहा। मंत्रीमंडल के सदस्यों, स्थानीय गणमान्य निवासियों के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों व अन्य शुभचिंतनों ने उन्हें बधाई दी और उनकी दीर्घायु होने की मंगल कामना की।

error: Content is protected !!