प्रदेश उपाध्यक्ष भाया, पानाचंद मेघवाल ने की दीपावली की रामा-ष्यामी

प्रमोद भाया
प्रमोद भाया
फ़िरोज़ खान
बारां 31 अक्टूबर। दीपावली के पर्व पर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद भाया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा सोमवार को बारां शहर के बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों तथा आमजन को दीपावली पर्व की बधाईयां दी।

जिला महामंत्री कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल के साथ बारां जिला मुख्यालय स्थित बाजारों में व्यापारियों तथा आमजन के बीच पहुंचकर सभी से रामा-श्यामी व मेल-मिलाप करते हुए हिन्दूओं के सबसे बडे महापर्व दीपावली की बधाईयां दी। प्रदेश उपाध्यक्ष भाया एवं जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने सभी पर मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहे तथा व्यापार एवं अपने कार्य क्षेत्र में उन्नति की ओर अग्रसर रहे, ऐसी ईश्वर से कामना की।

जैन ने बताया कि सोमवार को जिला मुख्यालय पर श्रीजी मंदिर के दर्शन कर यहां से चैमुखा बाजार, सर्राफा बाजार, सदर बाजार, इन्द्रा मार्केट, धर्मादा चैराहा, अस्पताल मार्ग, प्रताप चैक, दीनदयाल पार्क आदि क्षेत्र में स्थित बाजारों में पहुंच कर रामा-श्यामी करने पर दुकानदारों तथा आमजन ने भी कांग्रेसजनों को दीपावली पर्व की बधाईयां दी।

error: Content is protected !!