आचार्यश्री महानंदजी मंदिर परिसर में­25 कुंडीय कोटि में वैदिक मंत्रों की गूंज

yag-3-11-2016-2-copyबीकानेर, 03 नवम्बर। सुजानदेसर-श्रीरामसर मार्ग पर स्थित आचार्यश्री महानंदजी मंदिर परिसर म­ 97 वर्षीय पंडित नथमल पुरोहित के यज्ञाचार्य म­ तथा स्वामी श्रीधरजी महाराज के सान्निध्य म­ चल रहे 25 कुंडीय कोटी गायत्राी महायज्ञ में गुरुवार को गायत्राी और वेदिक मंत्रों की धूम रही। यज्ञ में हवन सामग्री का आहूतियांें से आस-पास का क्षेत्रा सुगंधित हो गया।
यज्ञाचार्य पंडित नथमल पुरोहित के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक वेदपाठी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों से आहूतियां दिलवाई। यज्ञ स्थल पर 221 वेदपाठी ब्राह्मण एक कोटि यानि एक करोड गायत्राी के मंत्रा­ के जाप में मग्न रहे। शहर के विभिन्न मोहल्लों व आस पास के क्षेत्रा यथा सुजानदेसर, श्रीरामसर, किसमीदेसर, करमीसर आदि स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल की संकीर्तन भजन करते हुए परिक्रमा की।
पंडित नथमल पुरोहित ने बताया कि यज्ञ में आहूतियां देने का अनुष्ठान दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। वहीं गायत्राी मंत्रा जाप व अन्य अनुष्ठान सुबह सात बजे से चलेंगे ।

error: Content is protected !!