गायत्री महायज्ञ से मिलती है पुर्नजन्म से मुक्ति

महानंद मंदिर मे कोटि गायत्री महायज्ञ जारी
mahanandबीकानेर, 5 नवंबर। महानंद महादेव मंदिर में पंडित नथमल पुरोहित के सान्निध्य में चल रहे कोटि गायत्री यज्ञ के तहत शनिवार को मंडप, वास्तु तथा नवग्रह पूजन तथा वेदमाता गायत्री माता का प्रधान पूजन करवाया गया।
पंडित पुरोहित के सान्निध्य में यह पूजन पंडित रविन्द्र आचार्य, विजय आचार्य, तेजरासर के तोलाराम तावणिया, मोती चंद आचार्य, नापासर के अशोक आसोपा तथा गणेश आचार्य ने करवाया। इस दौरान पंडित पुरोहित ने कहा कि गायत्री हवन से पुर्नजन्म से मुक्ति मिलती है तथा मनुष्य मोक्ष को प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि बीकानेर में एक करोड़ गायत्री मंत्रों के जप का यह महायज्ञ 32 वर्ष बाद हो रहा है। महायज्ञ के दौरान दिनभर आहूतियों का दौर चला। दुर्गाशंकर आचार्य ने बताया कि शनिवार को दो पारियों में एक लाख से अधिक आहूतियां दी गईं। छुट्टी का दिन होने के कारण अनेक श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। दिनभर ब्राह्मण गायत्री मंत्र का जाप करते रहे। शनिवार को पवन जोशी, निखिल आचार्य, केदारनाथ जोशी, केशव आचार्य, किशन कुमार व्यास, किशन पुरोहित, प्रहलाद आचार्य सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया।

error: Content is protected !!